फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Worker on Bicycle Crushed to Death by Crane on Delhi Road

Shamli: साइकिल पर घर जा रहे थे श्रमिक महेंद्र सिंह, क्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत

Fri, 19 Sep 2025 11:53 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 19 Sep 2025 11:53 AM IST
सार

शामली के दिल्ली रोड पर साइकिल से घर जा रहे श्रमिक महेंद्र सिंह (60) की क्रेन से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने हंगामा किया, जबकि पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन
Shamli: Worker on Bicycle Crushed to Death by Crane on Delhi Road
शामली में श्रमिक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली रोड पर देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। साइकिल सवार श्रमिक महेंद्र सिंह (60) की क्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


गांव सिंभालका निवासी महेंद्र सिंह दिल्ली रोड पर स्थित कूकर फैक्टरी में काम करते थे। गुरुवार देर रात ड्यूटी खत्म करने के बाद वे साइकिल से घर लौट रहे थे। फैक्टरी से कुछ ही दूरी पर पीछे से आई एक क्रेन ने उन्हें टक्कर मार दी। क्रेन के पहिये के नीचे आने से महेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 19 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद क्रेन चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। आक्रोशित लोगों ने क्रेन में तोड़फोड़ की कोशिश की।

सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। मृतक के पुत्र प्रदीप की तहरीर पर क्रेन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को मुआवजा और आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed