फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Was about to apply mehendi on the hands of two sisters, the news of brother's death came

Shamli: दो बहनों के हाथों पर रचने वाली थी मेहंदी, आ गई भाई की मौत की खबर... बोलीं, मार डाला मेरे भाई को

Thu, 17 Oct 2024 05:11 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 17 Oct 2024 05:11 PM IST
सार

 मंसूरा गांव के रहने वाले कुरबान (25) हरियाणा गया था। वहां साथियों के साथ रात को सोया था, सुबह उसका शव मिला। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Shamli: Was about to apply mehendi on the hands of two sisters, the news of brother's death came
कुरबान की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिडौली क्षेत्र के मंसूरा गांव के रहने वाले कुरबान (25) की हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पेहवा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन

मंसूरा गांव का रहने वाला कुरबान पुत्र मीरहसन काफी समय से हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पेहवा में पराली गऊशाला में ले जाने का कार्य करता है। बुधवार को कुरबान के साथ अन्य कई लोग हरियाणा गए थे। रात में सभी खेत में ही सोए। कुरबान भी उनके साथ ही सोया था। सुबह लोग उठे, तो पास ही कुर्बान का शव पड़ा था। ताऊ के लड़के असलम ने बताया कि कुर्बान के शरीर पर चोट के निशान हैं, उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरबान की दो बहनों की तीन नवंबर को होनी थी शादी
कुरबान की दो बहनों की शादी तीन नवंबर को होनी है। इस कारण घर में शादी की तैयारी चल रही थी। युवक की अचानक मौत होने से शादी की तैयारी मातम में बदल गई। परिजनों ने बताया कि शादी के लिए कुरबान भी खुश था। वही दहेज में देने के लिए सामान लेकर आया था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed