फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Two vicious thieves arrested in encounter, one injured by bullet

Shamli:मुठभेड़ में दो शातिर चोर गिरफ्तार, एक गोली लगने से हुआ घायल

Wed, 31 Jan 2024 05:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 31 Jan 2024 05:47 PM IST
सार

शामली शहर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने मुठभेड़ दो शातिर चोर गिरफ्तार किए हैं। एक के पैर में पुलिस की गोली लगी है। चोरों के कब्जे से नगदी, गहने व जेवरात बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
Shamli: Two vicious thieves arrested in encounter, one injured by bullet
मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली शहर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने मुठभेड़ के दौरान दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक चोर पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस ने चोरी का माल खरीदने के आरोप में मेरठ का सराफ भी गिरफ्तार किया है। चोरों के कब्जे से चोरी के 39 हजार रुपये, सोने चांदी के गहने, दो तमंचे, कारतूस और बाइक बरामद की है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार चोरों ने जिले के अलावा कर्नाटक में भी चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया है।

विज्ञापन

बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि बंद मकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले बदमाश चोरी का माल बेचने के लिए बिना नंबर की बाइक से सिंभालका बाईपास से होकर मेरठ जा रहे हैं। कोतवाली प्रभारी समयपाल अत्री और एसओजी टीम प्रभारी राहुल सिसौदिया पुलिस टीमों के साथ मौके पर पहुंचे। उसी दौरान बिना नंबर की बाइक पर दो लोगों को रुकने का इशारा किया तो वे भाग निकले। पुलिस ने पीछा किया तो चोरों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें एक चोर पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने घायल बदमाश का सीएचसी शामली में उपचार कराया। एसपी अभिषेक ने पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया पकड़े गए दोनों चोर शातिर है। इनके नाम समयदीन उर्फ सम्मा निवासी मोहल्ला नई बस्ती कांधला और शहजाद निवासी थानाभवन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में उन्होंने बताया कि चोरी का माल सराफ सलमान निवासी मोहल्ला तारापुरी थाना ब्रह्मपुरी मेरठ को बेचते थे। पुलिस ने सराफ को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरों के कब्जे से चोरी किए हुए 39 हजार रुपये, सोने-चांदी के गहने, दो तमंचे, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद की है।

एसपी ने बताया कि पूछताछ में दोनों शातिर चोरों ने जिले में शहर कोतवाली, कांधला, थानाभवन व आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में चोरी की दस वारदात की है। इसके अलावा कर्नाटक के बंगलुरू आदि स्थानों पर चोरी की वारदातें की है। दोनों के खिलाफ आदर्श मंडी, थानाभवन, कांधला व शहर कोतवाली में दस-दस मामले और सहारनपुर के रामपुर मनिहारान थाने पर एक मामला दर्ज हैं।

एसपी ने बताया कि शातिर चोरों का बंगलुरु व अन्य स्थानों से आपराधिक इतिहास की जानकारी कराई जा रही है। पकड़े गए आरोपियों का एक सहयोगी फरार चल रहा है, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed