{"_id":"66c238cf2aa39721f7012f2b","slug":"shamli-two-teenagers-were-attacked-and-injured-by-a-pitbull-report-filed-against-the-dog-s-owner-2024-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: दो किशोरों को पिटबुल ने हमला कर किया घायल, कुत्ते के मालिक पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: दो किशोरों को पिटबुल ने हमला कर किया घायल, कुत्ते के मालिक पर रिपोर्ट दर्ज
Sun, 18 Aug 2024 11:40 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 18 Aug 2024 11:40 PM IST
सार
पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने दो किशोर दोस्तों पर हमला कर घायल कर दिया। दोनों ने खुद को बाथरूम में बंद कर जान बचाई।
विज्ञापन
पिटबुल, जिसने किशोरों पर हमला किया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर के मोहल्ला शांतिनगर शिव कालोनी में छत पर खेल रहे 12 व 14 साल के दो दोस्तों को पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया। दोनों दोस्तों ने बाथरूम में घुसकर जान बचाई। तीन घंटे तक दोनों बाथरूम में बंद रहे। इस दौरान मोहल्ले के लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई और सभी की सांसें अटकी रहीं। बाद में किसी तरह कुत्ते को पकड़ा गया। दोनों किशोरों का अस्पताल में उपचार कराया गया। एक किशोर के परिजनों ने कोतवाली में शिकायत कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
पिटबुल के हमले में घायल किशोर के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शांतिनगर शिव कालोनी निवासी सिद्धांत (14) पुत्र विपिन मोहल्ले में अपने दोस्त अंकुश (12) पुत्र सुभाष के घर शनिवार शाम को खेलने गया था। शाम करीब सात बजे जब वे दोनों छत पर खेल रहे थे, उसी समय अंकुश के घर पर मौजूद पिटबुल कुत्ता उनके पास पहुंच गया। अंकुश ने कुत्ते के कान को छेड़ा तो कुत्ते ने हमला कर दिया। अंकुश वहां से भागकर बाथरूम में घुस गया जबकि सिद्धांत बाहर रह गया। कुत्ते ने सिद्धार्थ पर हमला कर कई जगह से काट लिया। सिद्धांत व अंकुश के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन व मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे तो कुत्ता उनकी तरफ झपटा। इसी दौरान सिद्धांत भी मौका मिलते ही बाथरूम में घुस गया। दोनों दोस्तों ने बाथरूम की कुंडी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया गया है कि इस दौरान पड़ोस व मोहल्ले के लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई, लेकिन किसी की हिम्मत कुत्ते को भगाने की नहीं हो सकी। कुत्ता बाथरूम के बाहर रहा और अंदर दोनों बच्चों की सांसें अटकी रहीं। करीब तीन घंटे बाद कुत्ते के शांत होने पर उसे किसी तरह वहां से भगाया। इसके बाद परिजन दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उनका उपचार किया गया। शनिवार को सिद्धांत को लेकर परिजन कोतवाली पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने बताया कि सुभाष के यहां रिश्तेदारी से करीब 15 दिन पहले पिटबुल को लाया गया है। पुलिस का कहना है कि पिटबुल के हमले में घायल सिद्धांत के पिता विपिन की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर कुत्ते के मालिक सुभाष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।