{"_id":"638c572309cb1306b37949b7","slug":"shamli-two-friends-riding-a-bike-died-in-a-car-collision-residents-of-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"shamli: कार की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, बागपत के थे निवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
shamli: कार की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, बागपत के थे निवासी
Sun, 04 Dec 2022 01:45 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 04 Dec 2022 01:45 PM IST
सार
शामली के बनत बाईपास पर शनिवार देर रात हुए हादसे में बागपत निवासी दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली में आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। यहां बनत बाईपास पर कार की टक्कर लगने से बाइक सवार दो दोस्त हादसे का शिकार हो गए। मरने वाले दोनों दोस्त जिला बागपत के अलग-अलग गांव के निवासी थे। आरोपी चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस में कार चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
जिला बागपत के थाना बड़ौत क्षेत्र के गांव लोयन मलकपुर निवासी प्रवीण (28) पुत्र ओमप्रकाश शनिवार देर शाम को बाइक से अपने दोस्त सोनू पुत्र पप्पू निवासी गांव असारा थाना रमाला के साथ अपनी ससुराल शामली क्षेत्र के गांव महरमपुर जा रहा था। जब वे दोनों आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में बनत बाईपास पर जलालपुर मार्ग से करीब एक सौ मीटर पहले पहुंचे तो मुजफ्फरनगर की तरफ से आई कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खतौली उप चुनाव: 369 बूथों पर मतदान कल, पोलिंग पार्टियां रवाना, नौ जोन और 37 सेक्टर में बांटा क्षेत्र
विज्ञापन
टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों दोस्त उछलकर सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने दोनों दोस्तों को मृत घोषित कर दिया।
दुर्घटना के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस की सूचना पर रात में परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम को भेज दिए। मृतक प्रवीण के छोटे भाई बंटी ने आदर्श मंडी थाने पर कार चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।