फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Two Brothers Arrested for Abetting Suicide of Minor Girl and Dumping Body in Canal

Shamli:किशोरी को आत्महत्या के लिए प्रताड़ित करने और शव नहर में फेंकने वाले दो भाई गिरफ्तार

Fri, 15 Aug 2025 04:32 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 15 Aug 2025 04:32 PM IST
सार

शामली के रामपुर खेड़ी गांव में किशोरी को डांटने पर उसने आत्महत्या कर ली। भाइयों ने भेद खुलने के डर से शव को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Shamli: Two Brothers Arrested for Abetting Suicide of Minor Girl and Dumping Body in Canal

विस्तार

शामली जनपद के कांधला थाना क्षेत्र के गांव रामपुर खेड़ी में एक किशोरी की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी को आत्महत्या के लिए प्रताड़ित करने और शव छिपाने के आरोप में मृतका के दो भाइयों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 12 अगस्त की सुबह किशोरी घर से लापता हो गई थी। उसके भाई कपिल ने कांधला थाने पर लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस तलाश में जुटी थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन


एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि पुलिस ने शक के आधार पर किशोरी के दो भाई सचिन और कपिल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने कबूल किया कि किशोरी फोन पर किसी से बातचीत करती थी, जिस पर उन्होंने उसे डांट दिया था। इससे क्षुब्ध होकर उसने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों भाइयों को डर था कि यह बात खुलने पर बदनामी होगी, इसलिए उन्होंने शव को छिपाने की योजना बनाई। उन्होंने रेहड़े से शव को लेकर पूर्वी यमुना नहर में फेंक दिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर बृहस्पतिवार रात नहर से शव बरामद किया।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त रेहड़ा बरामद कर लिया है और दोनों भाइयों को आत्महत्या के लिए उकसाने और शव छिपाने के आरोप में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed