फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Troubled by a property dealer, a laborer consumed poison, posted the video on social media, died

Shamli: प्रॉपर्टी डीलर से परेशान मजदूर ने जहर खाया, वीडियो सोशल मीडिया पर डाला,अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

Sun, 14 Apr 2024 11:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 14 Apr 2024 11:01 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली में प्रॉपर्टी डीलर से परेशान मजदूर ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Shamli: Troubled by a property dealer, a laborer consumed poison, posted the video on social media, died
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद के कैराना में प्रॉपर्टी डीलर से परेशान होकर मजदूर ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। बाद में युवक ने प्रॉपर्टी डीलर पर आरोप लगाते हुए अपनी वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। शामली हॉस्पिटल में युवक की हालत गंभीर बनी हुई थी। वहीं देर रात उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


रविवार शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई। वीडियो में युवक(40) बता रहा था कि उसने करीब दो वर्ष पहले पालिका बारात घर के पास एक प्लाट खरीदा था। प्लाट बेचने वाले ने उसके प्लांट का बैनामा किसी दूसरे नाम भी कर दिया। अब आरोपी उसे धमकी दे रहा है। उसने परेशान होकर जहर खा लिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आंखों देखा हाल:  ताश की पत्तों की तरह ढह गई इमारत, खौफनाक था मंजर., मजदूरों ने सुनाई आपबीती, बताई हादसे वजह 

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के बाद पता चला कि युवक का नाम इरशाद निवासी मोहल्ला खैलकला है। इरशाद के घर पर जाकर जानकारी करनी चाहिए तो वहां केवल रिश्तेदार थे। एक पड़ोसी नौशाद ने बताया कि इरशाद कपड़ा बुनने की मशीन पर मजदूरी करता है।

उसने करीब 2 साल पहले पालिका बारात घर के पास 105 गज का प्लॉट खरीदा था। उसके प्लाट का बैनामा दूसरे युवक को भी कर दिया जिससे परेशान होकर इरशाद ने जहर खा लिया। कैराना और शामली में डॉक्टर द्वारा जवाब देने पर उसे अमृत गंगा हॉस्पिटल शामली में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी थी। देर रात अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह कासाना ने बताया कि मामले में जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed