{"_id":"69a592c56b995fac8b0af140","slug":"shamli-tragic-accident-on-holi-bike-collided-with-truck-parked-on-the-roadside-mother-and-daughter-died-2026-03-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, मां और बेटी की मौत, बेटे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, मां और बेटी की मौत, बेटे की हालत गंभीर
Mon, 02 Mar 2026 07:08 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 02 Mar 2026 07:08 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर निवासी आकाश अपनी मां राजेश और बहन तनु के साथ बाइक से खरीदारी कर लौट रहा था। शामली में तहसील चौराहे के पास हादसा हो गया। परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे परिजन और परिचित।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर-शामली हाईवे पर तहसील चौराहे के पास सोमवार दोपहर बाद बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार मुजफ्फरनगर के अलीपुर कलां के रहने वाली मां राजेश और उनकी बेटी तनु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा बेटा आकाश घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र के अलीपुर कलां निवासी आकाश होली की खरीदारी के लिए गांव से शामली आया था। शाम करीब पांच बजे वह अपनी मां राजेश (48) और बहन तनु (18) को बाइक पर बैठाकर वापस गांव लौट रहा था। जैसे ही उनकी बाइक मुजफ्फरनगर-शामली हाईवे पर तहसील चौराहे के पास पहुंची, युवक अचानक नियंत्रण खो बैठा और बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
ये भी देखें...
Shamli: मंडावर में यमुना के रेत खनन प्वाइंट पर मारपीट और फायरिंग, ठेकेदार ने लगाए गंभीर आरोप, 13 नामजद
ये भी देखें...
Shamli: मंडावर में यमुना के रेत खनन प्वाइंट पर मारपीट और फायरिंग, ठेकेदार ने लगाए गंभीर आरोप, 13 नामजद