फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Tractor trolley laden with sugarcane collides with bike, one dead, three injured

Shamli: गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मारी, एक की मौत, तीन घायल, अस्पताल में भर्ती

Thu, 16 Nov 2023 10:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 16 Nov 2023 10:22 PM IST
सार

 उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में थानाभवन क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन घायल हुए हैं। बताया गया कि हादसा बाइक में ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से हुआ।
 

विज्ञापन
Shamli: Tractor trolley laden with sugarcane collides with bike, one dead, three injured
सड़क हादसा - फोटो : Social Media

विस्तार

शामली के थानाभवन क्षेत्र में हरड़ फतेहपुर गांव के पास गुरुवार की देर रात गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार चार युवक घायल हो गए। जिनमें एक की मौत हो गई। जबकि 3 घायलों को उपचार के लिए शामली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


देवी पुरा गांव निवासी सावन अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर थानाभवन से गुरुवार की देर रात करीब 9 बजे गांव के लिए जा रहा था। जैसे ही बाइक हरड़ फतेहपुर गांव के पास पहुंची तो सामने से तीव्र गति से आ रही गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन

हादसे में देवीपुरा के रहने वाले सावन की मौके पर ही मौत हो गई। जिसकी उम्र करीब 28 साल बताई गई है। इसके अलावा बाइक सवार देवीपुरा गांव के ही अक्षय, प्रवेश और सूरज घायल हो गए। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

तीनों घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए शामली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed