{"_id":"677d552b32c005c53807c3aa","slug":"shamli-tractor-trolley-crushed-a-woman-walking-on-foot-husband-narrowly-escaped-said-my-world-was-looted-2025-01-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पैदल चल रही महिला को कुचला, बाल-बाल बचा पति, बोला- मेरी दुनिया लुट गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पैदल चल रही महिला को कुचला, बाल-बाल बचा पति, बोला- मेरी दुनिया लुट गई
Tue, 07 Jan 2025 09:54 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 07 Jan 2025 09:54 PM IST
सार
हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली काे छोड़कर चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने आकर लोगों को शांत कराया और आरोपी चालक को गिरफ्तार करने की बात कही।
विज्ञापन
शहनाज की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थानाभवन के रशीदगढ़ गांव में देर शाम गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने महिला को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने आए दिन गन्ने के वाहनों से हो रहे हादसों के विरोध में हंगामा कर दिया। किसी तरह लोगों को शांत कराया गया। हादसे में महिला का पति बाल-बाल बच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
थानाभवन के मुजारान मोहल्ला निवासी शमसुद्दीन खेतों में मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। मंगलवार को वह अपनी पत्नी शहनाज (40) के साथ पैदल ही राझड़ गांव में मजदूरी कर लौट रहा था। जैसे ही रशीदगढ़ गांव के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रही गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। शहनाज की ट्रॉली के नीचे कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई जबकि शमसुद्दीन ने किसी तरह जान बचाई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। गुस्साए लोगों ने आए हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि प्रशासन ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसने में नाकाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतका के परिवार में एक बेटा और बेटी है। मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मोहल्ले के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में लगे हुए थे। एआरटीओ का कहना है कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा।