{"_id":"5904e4f94f1c1b621dc0d78a","slug":"shamli-to-lucknow-ac-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":" शामली टू लखनऊ एसी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली टू लखनऊ एसी बस
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
bus seva
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिले के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। यात्रियों को लखनऊ तक पहुंचने के लिए किसी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने शामली से लखनऊ के लिए सीधी एसी बस सेवा जनरथ शुरू कर दी है।
शनिवार शाम प्रदेश के गन्ना विकास, चीनी मिल एवं औद्योगिक विकास मंत्री सुरेश राणा ने झंडी दिखाकर जनरथ वातानुकूलित बस को लखनऊ के लिए रवाना किया। इस दौरान राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों, तहसील और प्रदेश मुख्यालयों को परिवहन व्यवस्था से जोड़ने का आगाज कर दिया है। गांवों को तहसील मुख्यालय और जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिए बस चलाई जा रही हैं।
इसी कड़ी में प्रदेश की राजधानी लखनऊ को सीधे शामली से जोड़ने के लिए वातानुकूलित बस सेवा जनरथ शुरू की गई है। चूंकि शामली जनपद प्रदेश की आखिरी सीमा पर हरियाणा किनारे बसा हुआ है। इस लिहाज से लोगों को इस बस सेवा का लाभ होगा। इस दौरान भाजपा नेता अजय संगल, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शशि अरोरा, पुनीत द्विवेदी, राजन बत्रा, परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक एसके बनर्जी, सहारनपुर के आरएम जीवानंद सिन्हा, एसएल शर्मा, अनिल शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं, शामली से लखनऊ के लिए वातानुकूलित बस सेवा जनरथ शुरू होने पर यात्रियों में भी खुशी का माहौल है। पहली बार शामली से एसी बस शुरू हुई है। बस सवार यात्री कुर्बान अली, आशीष पंवार, गुरजीत सिंह, यशपाल सिंह, सीमा शर्मा और सतपाल सिंह का कहना था कि थोड़ा सा किराया ज्यादा लगेगा, मगर सुविधा अच्छी है। खासकर गर्मी के मौसम में वातानुकूलित बस में बैठकर सफर आनंदमय हो जाएगा।
बस में होंगी यह सुविधाएं
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने जनरथ काफी सुंदर ढंग से तैयार कराई है। बस के भीतर एयरकंडीशनर लगा होने के साथ ही पंखे भी लगाए गए हैं। इसके अलावा दोनों साइड में खिड़कियों पर नीले रंग के पर्दे सजाए गए हैं, ताकि बाहर से धूप भी असर न डाल सके। हालांकि बस में मनोरंजन के तौर पर टीवी की सुविधा नहीं रखी गई है।
यह होगा रूट
मेरठ से चलकर शामली आएगी। फिर वापस शामली से लखनऊ के लिए वाया मेरठ होते हुए किठौर, गढ़मुक्तेश्वर, ब्रजघाट के रास्ते गजरौला और जोया होते हुए मुरादाबाद पहुंचेगी। वहां से वाया रामपुर होते हुए बरेली, तिलहर, शाहजहांपुर, मैगालगंज, सीतापुर के रास्ते लखनऊ के केसरबाग, चारबाग और आलमबाग तक जाएगी।
यह रहेगा बस चलने का समय
1. मेरठ से ढाई बजे रवाना होकर पांच बजे शामली पहुंचेगी
2. साढ़े पांच बजे शामली से चलकर साढ़े सात बजे मेरठ सोहराबगेट डिपो पहुंचेगी
3. साढ़े 10 बजे मुरादाबाद पहुंचकर 10.45 बजे रवाना होगी
4. 12.30 बजे बरेली पहुंचकर रात 12.45 रवाना होगी
5. 4.45 बजे सीतापुर पहुंचकर पांच बजे लखनऊ के लिए रवानगी
6. सुबह सात बजे लखनऊ में पहुंच जाएगी बस