फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: The young man was twisted by his long hair, then made bald and beaten badly, video goes viral

Shamli: युवक के लंबे बालों को पकड़कर घुमाया, गंजा करके बुरी तरह पीटा, गुप्तांग पर मारी लात... वीडियो वायरल

Wed, 08 Jan 2025 08:44 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 08 Jan 2025 08:44 PM IST
सार

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और उनसे पूछा जाएगा कि क्यों उन्होंने ऐसा किया। 

विज्ञापन
Shamli: The young man was twisted by his long hair, then made bald and beaten badly, video goes viral
युवक को पीटते आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

युवक ने दबंगों पर बहाने से जंगल में ले जाकर मारपीट, सिर के बाल काटने और नाजुक अंग पर हमला करने का आरोप लगाया। आरोप है कि आरोपियों ने उसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस ने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
विज्ञापन

 

कांधला क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने कोतवाली में तहरीर दी कि 16 दिसंबर को एक युवक उसे बहाने से बुलाकर तीतरवाड़ा ले गया। वहां पर तीन युवक और मिले। चारों उसे जबरन जंगल में ले गए और उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसके सिर के बाल काट दिए और उसे बुरी तरह पीटा। मोबाइल से वीडियो बनाकर नेट पर वायरल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने तीतरवाड़ा पुलिस चौकी पर तहरीर दी थी। तीन जनवरी को चौकी प्रभारी ने रात के समय उसे फोन करके बुलाया और दो कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराकर वापस भेज दिया। घटना के संबंध में कुछ लोगों ने जनपद पुलिस को एक्स पर भी शिकायत की।
पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर सुब्हान निवासी गांव हाजीपुर दुगड्डा थाना कांधला, वाहिद निवासी तीतरवाड़ा, साकिब निवासी गोगवान और काला निवासी अकबरपुर सुनहटी के विरुद्ध एनसीआर दर्ज कर ली थी। जांच के दौरान कुछ तथ्य प्रकाश में आए हैं जिस पर एनसीआर को मुकदमे में तरमीम किया जाएगा। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed