फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: The rift between District Panchayat President Madhu Gurjar and Manish Chauhan ended

Shamli: जिला पंचायत अध्यक्ष मधु गुर्जर और मनीष चौहान के बीच रार खत्म, सुलह के सूत्रधार बने भाजपा एमएलसी

Tue, 05 Nov 2024 08:09 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 05 Nov 2024 08:09 PM IST
सार

मधु गुर्जर ने जसाला परिवार में पहुंचकर भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह का आशीर्वाद लिया। यहां वीरेंद्र सिंह ने दोनों पक्षों के बीच वार्ता करके विवाद का निपटारा करा दिया। 

विज्ञापन
Shamli: The rift between District Panchayat President Madhu Gurjar and Manish Chauhan ended
मधु गुर्जर, मनीष चौहान, वीरेंद्र सिंह और जिला पंचायत सदस्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चार माह से जिला पंचायत में चल रही उठापटक मंगलवार को खत्म हो गई। मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष मधु गुर्जर ने जसाला परिवार में पहुंचकर भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर जिला पंचायत के 12 सदस्यों ने उनका स्वागत किया। एमलएसी ने कहा कि मधु फिर से परिवार में आ गईं। वहीं मनीष चौहान ने कहा कि मुध हमारे परिवार की सदस्य हैं। उधर, सदर विधायक ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष मधु गुर्जर ने तत्कालीन डीएम रविंद्र सिंह के सामने पेश होकर भाजपा नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान खेमे पर गंभीर आरोप लगाए थे। जून में जिला पंचायत अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी, भाजपा नेता अनिल चौहान के साथ जाकर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिली थीं। मनीष चौहान आरोपों के बाद आक्रामक मुद्रा में आ गए थे। उन्होंने अपने जसाला फार्म हाउस पर जिला पंचायत के 12 सदस्यों के साथ बैठक की थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

गत 6 अगस्त को कांधला क्षेत्र के डून्डूखेडा में 84 खाप की स्वाभिमान महापंचायत का आयोजन किया गया था। जिला पंचायत प्रकरण को लेकर भाजपा के प्रभारी मंत्री दिनेश खटीक की भी पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, एमएलसी वीरेंद्र सिंह के साथ कई दौर की वार्ता हुई मगर उठापठक खत्म नहीं हो रही थी।
मंगलवार को मधु गुर्जर जसाला पहुंचीं और भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर बंद कमरे में मधु गुर्जर और भाजपा एमएमली वीरेंद्र सिंह की गुफ्तगू हुई। इस मौके पर जिला पंचायत के 12 सदस्यों ने मधु गुर्जर का स्वागत किया।
 
विज्ञापन

परिवार में आई मधु, विकास होगा : वीरेंद्र
एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि आज हमारे परिवार की बहू वापस अपने घर लौट आई है। हम सत्ता पक्ष वाले लोग हैं, हमारी प्राथमिकता जनपद का विकास है। पिछले चार माह से अधर में लटके विकास का कार्य अब जल्द ही शुरू कराया जायेगा।

मधु हमारे परिवार की सदस्य: मनीष चौहान
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान ने कहा कि मधु हमारे परिवार की सदस्य रही हैं, आगे भी रहेंगी। आज मैं सुबह खेडाकुर्तान गया था, जहां से मैं और जिला पंचायत सदस्य एक साथ मिलकर मधु को वापस जिला पंचायत में ले आए। जल्द ही बोर्ड बैठक कर जनपद के विकास कार्यों को एक बार फिर से गति प्रदान की जायेगी।

इस मौके पर ये रहे मौजूद
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान, रणधावा मलिक, शैफाली चौहान, अनिल तित्तरवाडा, ठाकुर कर्ण सिंह, अनिल कश्यप, राकेश कुमार, मोनू ठाकुर, अरुण ठाकुर, अजीम खान, अखलाक, गय्यूर, मैनपाल सैनी आदि जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
 

मुझे मामले की जानकारी नहीं : प्रसन्न चौधरी
सदर विधायक  प्रसन्न चौधरी ने कहा कि मैं मीरापुर उपचुनाव में चलते गांव भोखाहेडी में हूं। घटनाक्रम की मुझे कोई जानकारी नहीं है। जानकारी करने के बाद ही कोई प्रतिक्रिया दी जा सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed