{"_id":"64e9ff4eaad011c66902f5a5","slug":"shamli-the-husband-have-out-of-house-his-wife-after-beaten-up-and-second-marriage-with-other-girl-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli: पत्नी के साथ मारपीट कर घर से निकाला, पति की ये सच्चाई जान उड़े हर किसी के होश, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: पत्नी के साथ मारपीट कर घर से निकाला, पति की ये सच्चाई जान उड़े हर किसी के होश, जानें पूरा मामला
Sat, 26 Aug 2023 07:04 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 26 Aug 2023 07:04 PM IST
सार
Shamli News : एक युवक ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। वहीं, पति की सच्चाई जानकर हर किसी के होश उड़ गए। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
Nikaah, निकाह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शामली जनपद के कांधला में विवाहिता के साथ मारपीट करते हुए पति ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसी बीच पति के दूसरा निकाह करने पर महिला ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया और पति के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
जनपद मुज्जफ्फरनगर के गांव राजपुर छाजपुर निवासी युवती का निकाह थाना क्षेत्र के गांव नई बस्ती निवासी युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि पति महिला के साथ आय दिन मारपीट कर शोषण करता रहता था। जिसे महिला और मायके लोग बर्दाश्त कर रहे थे। डेढ़ माह पूर्व पति ने महिला के साथ फिर से मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। महिला ने मायके जाकर परिजनों को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: छात्र की पिटाई का मामला: शिक्षिका पर मुकदमा, बोली-वीडियो से हुई छेड़छाड, नरेश टिकैत ने बच्चों को गले मिलवाया
विज्ञापन
मायके के लोग पति से सुलह का प्रयास करने लगे, लेकिन इसी बीच पति ने विवाहिता महिला के साथ धोखा करते हुए दूसरा निकाह कर अन्य स्थान पर घर बसा लिया। महिला और परिजनों को पता चलने पर सभी थाने पहुंच गए और मामले को लेकर हंगामा करते हुए पुलिस को आरोपी पति सहित अन्य के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: शाहिद अखलाक के बेटे पर बड़ी कार्रवाई, पहलवान दिव्या काकरान ने पक्का किया सर्बिया का टिकट