फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: The groom demanded a car during the rituals of Nikah, the bride side held the Baratis hostage

Shamli: निकाह की रस्मों के दौरान दूल्हे ने कर डाली कार की डिमांड, दुल्हन पक्ष ने बरातियों को बनाया बंधक

Thu, 08 Jun 2023 09:05 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 08 Jun 2023 09:05 PM IST
सार

Shamli News : निकाह की रस्मों के दौरान दूल्हे ने अचानक कार की डिमांड कर डाली। इसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने बरातियों को बंधक बना लिया। जानिए पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Shamli: The groom demanded a car during the rituals of Nikah, the bride side held the Baratis hostage
निकाह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली में बाबरी थाना क्षेत्र के बंतीखेड़ा गांव में दहेज में कार की मांग करने पर दुल्हन पक्ष ने दो बरात बंधक बना ली। बाद में बरातियों को जाने दिया और दोनों दूल्हे और कुछ जिम्मेदार लोगों को बंधक बनाकर बैठाए रखा गया। दुल्हन पक्ष ने निकाह से इंकार करते हुए शादी में खर्च हुए 15 लाख रुपये की मांग रख दी। इस मामले में समझौते के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


बंतीखेड़ा निवासी रियाज की पुत्री मेहशर और मुस्कान की बृहस्पतिवार सुबह बरात आई थी। मेहशर का रिश्ता सहारनपुर के नूनाबड़ी निवासी अब्दुल सलाम और मुस्कान का रिश्ता मुजफ्फरनगर के कुल्हेड़ी निवासी शाहिद के साथ हुआ था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Shamli: कड़ी सुरक्षा में संजीव जीवा का अंतिम संस्कार, बेटे ने दी मुखाग्नि, नहीं पहुंची पत्नी, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि अब्दुल सलाम और शाहिद दोनों मामा-भांजे हैं। निकाह की रस्में चल रही थीं। इसी दौरान अब्दुल सलाम ने दहेज में बुलट के स्थान पर कार की मांग कर दी। यह सुनकर दुल्हन पक्ष के होश उड़ गए। उन्होंने अब्दुल सलाम को मनाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। जिस पर दुल्हन पक्ष ने दोनों बरात को बंधक बना लिया। निकाह से इंकार करते हुए उन्होंने शादी में खर्च हुए 15 लाख रुपये की मांग कर दी। शाम को अन्य बरातियों को जाने दिया, जबकि शाम तक दोनों दूल्हे और कुछ जिम्मेदारों को बंधक बनाए रखा।

यह भी पढ़ें: Sanjeev Jeeva: जीवा ने दवा बांटते-बांटते दिए घाव, साथी का अपहरण कर जुर्म की दुनिया में रखा कदम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed