फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli Tehsil Champion

शामली तहसील चैंपियन

Sat, 12 Oct 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Shamli Tehsil Champion
शामली के आरके इन्टर कॉलेज में जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाग लेता खिलाड़ी। - फोटो : SHAMLI
शामली। तीन दिवसीय जनपदीय शैक्षिक बालक-बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता का शनिवार को रंगारंग कार्यक्रमों के बीच समापन हो गया। प्रतियोगिता में आल ओवर चैंपियनशिप में शामली तहसील रहा। जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज में चल रही तीन दिवसीय जनपदीय शैक्षिक बालक-बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क होता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल सर्वोत्तम है। समारोह में जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल भी आवश्यक है। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। प्रतियोगिता में जनपदीय बालक बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता में आल ओवर चैंपियनशिप में शामली तहसील प्रथम, ऊन तहसील द्वितीय ओर कैराना तहसील तृतीय स्थान पर विजेता घोषित की गई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में व्यक्तिगत चैंपियनशिप सीनियर बालिका वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कालेज कांधला की रीना और नेहा पंवार को विजेता घोषित किया गया। जूनियर बालिका वर्ग में ऊन ब्लाक के बलवंती देवी कन्या इंटर कालेज सिंकदरपुर की दीपा, आयुषी और सब जूनियर बालिका वर्ग में झिंझाना के आरएस इंटर कालेज प्रियांशी विजेता रही। सीनियर बालक वर्ग में आरके इंटर कालेज के मौहम्मद आजाद, विशाल चौहान, जूनियर बालक वर्ग में बिग्रेडियर होशियार सिंह इंटर कालेज के राहुल चावला और आकाश कुमार होली चाइल्ड इंटर कालेज लपराना व्यक्तिगत चैंपियन घोषित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर बालक वर्ग में तहसील शामली, जूनियर बालक वर्ग में तहसील शामली, सब जूनियर बालक वर्ग में शामली तहसील, सीनियर बालिका वर्ग में तहसील कैराना, जूनियर बालिका वर्ग में तहसील ऊन, सब जूनियर बालिका वर्ग में ऊन तहसील सामूूहिक चैंपियन घोषित किए गए। मौके पर प्रतियोगिता की संयोजिका प्रधानाचार्या डॉ. सीमा वर्मा, डॉ. अमित मलिक, डॉ. विनीत चौहान, जयदेव सिंह, एसके आर्य, डॉ. दीपाली गर्ग, डॉ. रुचिता ढाका, खेल प्रशिक्षक योगेंद्र मलिक, अशोक कुमार, फूल सिंह, विकास तोमर, अमरपाल, रणपाल, राजेदव बालियान, कपिल, संगीता सरोहा, अतुुल वर्मा आदि मौजूद रहे। आरके इंटर कालेज के प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने आभार प्रकट किया। सभी खिलाड़ी सहारनपुर मंडल में 15,16, 17 अक्तूबर को मंडलीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed