फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Teenage girl dies after consuming poisonous substance, was burnt in fire 15 days ago

Shamli: जहरीले पदार्थ के सेवन से किशोरी की मौत, 15 दिन पूर्व आग में झुलसी महिला ने अस्पताल में दम तोड़ा

Thu, 19 Sep 2024 02:21 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 19 Sep 2024 02:21 PM IST
सार

शामली जनपद के बिड़ाैली क्षेत्र में एक किशोरी की जहरीले पदार्थ के सेवन से माैत हो गई। वहीं कांधला में 15 दिन पूर्व आग में झुलसी महिला की दिल्ली के अस्पताल में माैत हो गई।  
 

विज्ञापन
Shamli: Teenage girl dies after consuming poisonous substance, was burnt in fire 15 days ago
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद के बिडौली थाना क्षेत्र के आमवली गांव में 14 वर्षीय किशोरी की की जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। जबकि कांधला में 15 दिन पूर्व आग में झुलसी महिला ने दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


आमवाली गांव निवासी अनुज कश्यप खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनकी 14 वर्षीय पुत्री अंशु ने बुधवार की देर रात करीब 1 बजे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
विज्ञापन


परिजन किशोरी को आनन-फानन में शामली के अस्पताल में लेकर गए। जहां पर गुरुवार की सुबह किशोरी ने दम तोड़ दिया।

मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने कुछ भी कहने से साफ इनका कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कांधला नगर के मोहल्ला खेल गंगेरू मार्ग निवासी विवाहित वसीम की 28 वर्षीय पत्नी सहराज 1 मई 2024 की सवेरे अपने घर की रसोई में गैस चूल्हे पर चाय बनाते समय झुलस गई थी। जिसका दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था।बुधवार की देर रात महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed