फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   shamli table tennis champion

टेबल टेनिस में शामली बना विजेता

Fri, 05 Jan 2018 12:01 AM IST
shamli table tennis champion
shamli table tennis champion Updated Fri, 05 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
shamli table tennis champion
शामली आरके डिग्री कालेज में टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं । - फोटो : अमर उजाला
शामली में आरके पीजी कॉलेज में चल रही दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन हो गया। महिला वर्ग में शामली और पुरुष वर्ग में मुजफ्फरनगर की टीम विजेता रही। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विजेता खिलाड़ी 10 जनवरी से शुरू होने वाली अंतर विश्वविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेेंगे।
विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के तत्वावधान में आरके पीजी कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों की नौ टीमों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता का समापन पर कॉलेज समिति अध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा और प्राचार्य अरविंद कुमार ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी से आगे भी मेहनत एवं लगन से खेलते हुए विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में भी अच्छा प्रदर्शन कर नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। पुरुष वर्ग की टीम प्रतिस्पर्धा में मुजफ्फरनगर के अभिलाष, कार्तिक, मानव, सार्थक, निकुंज जीत हासिल की। दूसरे स्थान पर गाजियाबाद की टीम (ब्रिजेश, प्रशांत, कीर्ति, अनुराग, अमित) और तीसरे स्थान पर शामली की टीम (रोहित, वैभव, अतुल शर्मा, आर्यन, कैलाश) रही। महिला वर्ग में शामली की टीम (मनु धीमान, प्रियंका, रहमत खान, दिव्यांशी) विजेता रही। दूसरे स्थान पर मेरठ की टीम(प्रज्ञा कातियान, भावना रानी, निधि) रही। 
विज्ञापन


इसके अलावा एकल वर्ग के सेमी फाइनल के पहले मैच में मुजफ्फरनगर के निकुंज ने आईटीएस गाजियाबाद के सौरभ नागर को सीधे सेटों में 3-0 से हराया। दूसरे मैच में एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर के अभिलाष चौधरी ने गाजियाबाद के प्रशांत को 3-1 से मात दी। फाइनल मुकाबले में एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर के अभिलाष चौधरी ने सीधे सेटों में मुजफ्फरनगर के निकुंज को 3-0 से हराते हुए जीत हासिल की। महिला वर्ग में पहला सेमीफाइनल मुकाबला एमसीएम मेेरठ की सपना और आरके पीजी शामली की मनु धीमान के बीच हुआ। इसमें सपना ने मनु को 3-1 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में आरके पीजी कॉलेज की दिव्यांशी ने आरके कॉलेज की प्रियंका को 3-0 से मात दी। फाइनल मुकाबले में दिव्यांशी सपना को 3-0 से हराते हुए विजेता बनी। कार्यक्रम का संचालन सोनल तोमर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल शिक्षक प्रवीण अहमद ने बताया कि अभिलाष, निकुंज, दिव्यांशी, सपना, मनु धीमान 10 से 12 जनवरी को होने वाली अंतर विश्वविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता जम्मू कश्मीर यूनिवर्सिटी और महिला वर्ग की प्रतियोगिता रुहेलखंड यूनिवर्सिटी बरेली में आयोजित होगी। रेफरी की भूमिका ध्रुव अरोड़ा ने निभाई। प्राचार्य ने समिति अध्यक्ष को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान डाक्टर आरपी सिंह, मनोज बालियान, गीता, चारु, सीवी पटेल, डाक्टर मांगेराम सैनी, रजनी, योगेश, राजपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed