फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli Sugar Mill's breach of promise: Second installment of outstanding payment not sent

शामली चीनी मिल की वादाखिलाफी : नहीं भेजी बकाया भुगतान की दूसरी किस्त

Wed, 25 Sep 2024 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 25 Sep 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Shamli Sugar Mill's breach of promise: Second installment of outstanding payment not sent
लखनऊ में मुख्यमंत्री से वार्ता करते सदर विधायक प्रसन्न चौधरी व मंत्री अनिल कुमार । विधायक
शामली। अपर दोआब शामली चीनी की ओर से वर्ष 2022-23 पेराई सत्र का 47 करोड़ रुपये के बकाया गन्ना भुगतान की दूसरी किस्त शामली गन्ना सहकारी समिति के खाते में नही आ पाई है। किसानों ने मिल पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। पूरा मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिंह चौधरी तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

शामली मिल पर पेराई सत्र 2022-23 का बकाया 213 करोड़ रुपये गन्ना भुगतान की मांग को लेकर सर्व खाप समन्वय किसान मंच का बेमियादी धरना 15 दिन तक जारी रहा था। 16 सितंबर को सदर विधायक प्रसन्न चौधरी और एडीएम संतोष कुमार सिंह की मौजूदगी में किसानों से वार्ता हुई। इस दौरान शामली मिल के यूनिट हेड की ओर से 25 करोड़ की धनराशि शामली गन्ना समिति के खाते में भेजने के साथ साथ 47 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त 24 सितंबर, 47 करोड़ रुपये की तीसरी किस्त एक अक्तूबर और चौथी किस्त आठ अक्तूबर, अंतिम किस्त 16 अक्तूबर को शामली गन्ना समिति के खाते में भिजवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों का बेमियादी धरना समाप्त हो गया था।
विज्ञापन

देर शाम जिला गन्ना अधिकारी रणजीत सिंह कुशवाहा ने बताया कि शामली मिल की ओर से वायदे के मुताबिक 47 करोड़ रुपये की बकाया धनराशि नही मिली है। दूसरी ओर सर्वखाप समन्वय किसान मंच के अध्यक्ष मास्टर संजीव चौधरी ने कहा कि मंगलवार की रात 12 बजे तक शामली चीनी मिल के बकाया गन्ना भुगतान का इंतजार किया जाएगा। बुधवार को डीएम अरविंद कुमार चौहान, एडीएम संतोष कुमार से मिलकर शामली चीनी मिल से बकाया गन्ना भुगतान की जानकारी मांगी जाएगी। शामली गन्ना परिषद के पूर्व चेयरमेन राजवीर सिंह ने कहा कि मिल ने बकाया गन्ना भुगतान न भेजकर धोखा और छलावा किया है। रालोद के सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने कहा कि उन्होंने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर शामली मिल की ओर से की गई वादाखिलाफी के संबंध में अवगत करा दिया है। रालोद प्रमुख और केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिंह चौधरी को शामली मिल की करार से हटने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के चीनी मिलों पर किसानों का बकाया गन्ना भुगतान का आंकड़ा
वर्ष 2023- 24 का बकाया गन्ना भुगतान का आंकड़ा
मिल बकाया करोड़ों में
थानाभवन मिल 94.94 करोड़ रुपये
ऊन मिल 83.09 करोड़ रूपये

वर्ष 2022 -23 मे शामली मिल पर बकाया गन्ना भुगतान

शामली मिल 188.19 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed