{"_id":"65bd563079471eba78017397","slug":"shamli-sugar-mill-offers-to-sell-26-shares-shamli-news-c-14-1-mbd1011-455774-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शामली चीनी मिल ने 26% शेयर बेचने की पेशकश रखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शामली चीनी मिल ने 26% शेयर बेचने की पेशकश रखी
Sat, 03 Feb 2024 02:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 03 Feb 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
शामली शुगर मिल के 26 प्रतिशत शेयर बेचने के संबंध में खुले ऑफर का पत्र
शामली। सर शादी लाल समूह की शामली में अपर दोआब शुगर मिल के एक हिस्सेदार विवेक विश्वनाथन ने अपने हिस्से के 26 प्रतिशत शेयर खतौली के त्रिवेणी चीनी मिल समूह को बेचने की खुली पेशकश कर दी है। इससे किसानों के गन्ना मूल्य बकाया भुगतान की उम्मीद बढ़ गई है।
सर शादी लाल समूह की अपर दोआब शामली चीनी मिल के एक हिस्सेदार विवेक विश्वनाथन ने अपनी 26 फीसदी हिस्सेदारी के 10 रुपये फेस वेल्यू के 13.65 लाख शेयर खतौली की त्रिवेणी चीनी मिल समूह को बेचने की खुली पेशकश की है। इसका पत्र बीएसई लिमिटेड मुंबई के नाम पर जारी किया गया है। हालांकि, मामले में दूसरे हिस्सेदारों सहित मिल प्रशासन ने चुप्पी साध ली है।
अभी भी शामली मिल पर पिछले सत्र के बकाया 214.21 करोड़ रुपये भुगतान के लिए किसानों का 95 दिन तक धरना चला था। चीनी मिल मालिक रजतलाल, डीएम रविंद्र सिंह और एडीएम संतोष कुमार सिंह की मध्यस्थता में समझौता वार्ता के बाद 26 नवंबर को धरना समाप्त हुआ था। समझौते में पुराना भुगतान चीनी मिल को बेचकर किए जाने का आश्वासन दिया गया था। इसके बाद ही मिल शुरू हो सकी थी। 26 फीसदी शेयर बिक्री से किसानों के बकाया भुगतान की उम्मीद बढ़ गई है।