फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: son of MLC and former district panchayat president have ruckus in the police station

शामली: थाने पहुंचे MLC के बेटे, पुलिस की जांच पर उठाए सवाल, निलंबित कर्मचारी पर लगा था ये बड़ा आरोप

Fri, 18 Nov 2022 01:31 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: कपिल kapil Updated Fri, 18 Nov 2022 01:31 PM IST
सार

शामली समाचार : MLC के बेटे और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष थाने पहुंचे और पुलिस की जांच पर सवाल उठाए। वहीं निलंबित कर्मचारी पर चिकित्सकों की टीम को बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगा था।

विज्ञापन
Shamli: son of MLC and former district panchayat president have ruckus in the police station
थाने पहुंचे एमएलसी के बेटे मनीष चौहान। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली में निलंबित कर्मचारी की जांच के लिए पहुंची टीम को बंधक बनाकर मारपीट के मामले में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और एमएलसी पुत्र मनीष चौहान शुक्रवार को थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। जांच टीम में शामिल अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान डीएम और एसपी से फोन पर वार्ता कर निष्पक्ष जांच की मांग की। 

विज्ञापन


विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी श्याम निवासी देवराज सिंह पशुपालन विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। लगभग आठ माह पूर्व ग्रामीणों की शिकायत पर देवराज सिंह को निलंबित कर दिया गया था। बुधवार को पशुपालन विभाग से डॉ. सुनील दत्त और डॉ. सुबोध कुमार गोयल कार चालक रवि सैनी के जांच करने के लिए गंगेरू के पशु चिकित्सालय पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि टीम पशु चिकित्सालय पहुंची तो देवराज ने अपने साथी कृष्ण पाल उर्फ काला पुत्र रघुवीर निवासी गांव खेड़ा कुर्तान और अपनी पत्नी सोनिया के साथ मिलकर चिकित्सकों की टीम को बंधक बना लिया। आरोप लगाया कि मारपीट करते हुए चिकित्सकों का एक मोबाइल भी जला दिया।

यह भी पढ़ें: UP: शातिर महिलाओं की ज्वेलर्स की दुकान में करतूत, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चेहरे, तलाश में जुटी पुलिस

बताया गया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने चिकित्सकों की टीम को बंधन मुक्त कराया था। चिकित्सकों की टीम ने कृष्णपाल उर्फ काला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि अन्य आरोपी अभी फरार हैं। 

यह भी पढ़ें: वकील की खुली पोल: सैंडल में छिपी नशे की 2400 गोलियां देख अफसर हैरान, कैदी से मिलाई के वक्त उजागर हुआ गोरखधंधा

वहीं इस मामले में शुक्रवार को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और एमएलसी वीरेंद्र सिंह के पुत्र मनीष चौहान कांधला थाने पहुंचे और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। मनीष चौहान का कहना है कि पुलिस की इस मामले में कार्रवाई निष्पक्ष नहीं हुई है। दूसरे पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके अलावा उन्होंने गंगेरु में जहरीला पदार्थ देकर मां-बेटी की हत्या के मामले में फरार आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed