फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli slipped to second place in the division

मंडल में दूसरे स्थान पर खिसका शामली

Wed, 06 Oct 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Shamli slipped to second place in the division
मंडल में दूसरे स्थान पर खिसका शामली
विज्ञापन

शामली। अक्तूबर माह के दूसरे मेगा कैंप की शासन से जारी रैकिंग में सहारनपुर मंडल में शामली पहले पायदान से खिसककर दूसरे स्थान पर पहुंचा है। जबकि सहारनपुर ने छलांग लगाते हुए तीसरे से पहला स्थान पाने में सफलता पाई है। मुजफ्फरनगर दूसरे पायदान से तीसरे स्थान पर पहुंच गया।
शासन ने कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीकाकरण करने के उद्देश्य को लेकर हर महीने तीन मेगा कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत अक्तूबर माह का दूसरा मेगा कैंप सोमवार को आयोजित किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि शासन से जारी रैकिंग में सहारनपुर मंडल में शामली 76.89 प्रतिशत टीकाकरण कर दूसरे स्थान पर रहा। प्रदेश स्तर पर 17वीं रैंक मिली है। सहारनपुर जनपद 77.01 प्रतिशत टीकाकरण कर मंडल में पहले स्थान पर रहा। प्रदेश स्तर पर सहारनपुर को 16वीं रैंक मिली। मुजफ्फरनगर 50.87 प्रतिशत टीकाकरण के साथ मंडल में तीसरे स्थान पर रहा जबकि प्रदेश में 42वें स्थान पर रहा। विदित हो कि सितंबर माह के तीनों मेगा कैंप और अक्तूबर माह के पहले मेगा कैंप में शामली जनपद सहारनपुर मंडल में लगातार पहले स्थान पर रहा, जबकि मुजफ्फनगर दूसरे और सहारनपुर तीसरे स्थान पर चल रहा था। इस बार के मेगा कैंप में मंडल में तीनों जिलों की स्थिति बदल गई है।
विज्ञापन

जिले में 1393 लोगों को लगे कोरोनारोधी टीके
शामली। जिले में मंगलवार को हुए कोरोनारोधी टीकाकरण में 15 बूथों पर 1393 लोगों को टीके लगे हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि 18 से 44 साल के लोगों को नौ बूथों पर टीके लगाए गए। 1350 के लक्ष्य के सापेक्ष 967 लोगों को टीके लगे हैं। 452 को पहली डोज और 515 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है। 71.63 प्रतिशत टीकाकरण हुआ और वैक्सीन की 95 वॉयल खर्च हुई। इसके अलावा 45 प्लस वाले लोगों को छह बूथों पर टीके लगाए गए। 600 लोगों को लक्ष्य के सापेक्ष 426 लोगों को टीके लगे। 181 लोगों को पहली डोज का टीका और 245 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है। 71 प्रतिशत टीकाकरण हुआ और वैक्सीन की 44 वॉयल खर्च हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed