फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli shooters target gold

शामली के निशानेबाजों ने स्वर्ण पदक पर साधा निशाना

Tue, 21 Sep 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Shamli shooters target gold
शामली खिलाडियो को सम्मानित करते एसपी - फोटो : SHAMLI
शामली। सतेंद्र कुमार शूटिंग अकादमी दादरी गौतमबुद्धनगर में 12 से 19 सितंबर तक आयोजित 13वीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में शामली रायफल क्लब के प्रशिक्षु निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। व्यक्तिगत स्पर्धा सहित टीम वर्ग में भी स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

शामली रायफल क्लब अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया कि प्रशिक्षु निशानेबाज काकानगर निवासी वंश चौधरी ने 284/300 अंकों के साथ एयर पिस्टल पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। साथ ही टीम वर्ग में शामली जनपद का प्रतिनिधित्व करते हुए वंश चौधरी, ऋषभ चौधरी एवं जतिन निर्वाल ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। एसपी सुकीर्ति माधव ने पदक विजेता निशानेबाजों को सम्मानित करते हुए कहा कि शामली के युवा खिलाड़ी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए जनपद का मान बढ़ा रहे हैं। प्री स्टेट कंपीटिशन में उत्तर प्रदेश के लगभग 2000 निशानेबाजों ने प्रतिभाग किया। शामली से पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ ही मधुर श्योरण, अर्चित बालियान, आर्यन रावल, पारस राठी, अक्षित निर्वाल ने भी 44वीं स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया है। यह प्रतियोगिता 26 सितंबर से एक अक्तूबर तक लखनऊ में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed