फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Scooty collides with divider on Delhi-Saharanpur highway, Delhi cloth merchant dies in front of mother

Shamli: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर डिवाइडर से टकराई स्कूटी, मां के सामने ही दिल्ली के कपड़ा व्यापारी की मौत

Sat, 28 Feb 2026 05:17 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Sat, 28 Feb 2026 05:17 PM IST
सार

दिल्ली के खजूरी खास निवासी किशन अपनी मां पर्मिला के साथ शामली आए थे। लौटते समय एलम के निकट स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। किशन की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Shamli: Scooty collides with divider on Delhi-Saharanpur highway, Delhi cloth merchant dies in front of mother
Death - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कस्बा एलम के समीप डिवाइडर से टकराकर स्कूटी सवार कपड़ा व्यापारी किशन की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची और एंबुलेंस ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

विज्ञापन


दिल्ली के खजूरी खास निवासी किशन शनिवार को अपनी मां पर्मिला के साथ शामली से स्कूटी द्वारा दिल्ली लौट रहे थे। वह दिल्ली में कपड़ा व्यापारी थे। जैसे ही वे कांधला थाना क्षेत्र के एलम बाईपास स्थित नाला कट के पास पहुंचे, उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और सड़क पर गिर गई।
विज्ञापन


हादसे में किशन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मां पर्मिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस दोनों को कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां चिकित्सकों ने किशन को मृत घोषित कर दिया। पर्मिला की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल शामली रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को सूचना देकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed