फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: School van became a ball of fire on the highway, driver saved his life by jumping, watch video

Shamli: हाईवे पर आग का गोला बनी स्कूल की वैन, चालक ने कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो

Mon, 06 Jan 2025 08:03 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 06 Jan 2025 08:03 PM IST
सार

बलवा चौराहे पर स्कूल की वैन में शॉर्ट सर्किट के कारण अग लगी।  फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आकर आग बुझ़ाई। जली हुई वैन को साइड में खड़ा किया गया है। 

विज्ञापन
Shamli: School van became a ball of fire on the highway, driver saved his life by jumping, watch video
वैन में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बलवा चौराहे पर स्कूल की वैन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। चालक ने कूदकर जान बचाई। वहां से गुजर रहे समाजसेवी कुशांक चौहान ने अपनी कार से सिलिंडर निकालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझ सकी। गनीमत ये रही कि उस समय वैन में बच्चे नहीं थे। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन तब तक वैन जल चुकी थी।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर शहर के सेंट आरसी स्कूल की वैन कांधला की तरफ से शामली आ रही थी। कोतवाली क्षेत्र में बलवा चौराहे पर पहुंची तो अचानक शार्ट सर्किट से वैन में आग लग गई। चालक जितेंद्र ने वैन से कूदकर जान बचाई। उस समय वैन में बच्चे नहीं थे। आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद सूचना पर दमकल की गाड़ी ने पहुंचकर आग को बुझाया, लेकिन तब तक वैन जल चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक ने बताया कि वैन को रिपेयरिंग व मरम्मत के लिए लेकर जा रहा था, लेकिन बीच रास्ते में ही आग लग गई। आग बुझने पर वैन को हाईवे से हटवाकर किनारे पर खड़ा किया गया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि किसी ने भी तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed