{"_id":"5e29e4eb8ebc3e4af95d8f57","slug":"shamli-s-daughters-on-top-of-high-shamli-news-mrt46542027","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदियों के शिखर पर शामली की बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदियों के शिखर पर शामली की बेटियां
विज्ञापन
शामली। एक दौर था जब बेटियों को चाहरदीवारी में रखा जाता था, लेकिन समय के साथ साथ लोगों की सोच भी बदलने लगी है। बेटियों को बाहर निकलकर पढ़ने और आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। अब वे हर क्षेत्र में बुलंदियों के झंडे गाड़ रही हैं। कोई पढ़ाई में नेशनल टॉपर बनी है, तो कोई जज और पीसीएस अफसर बनी है। खेलों में भी नेशनल तक पहुंच रही हैं। शुक्रवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर पेश है विशेष रिपोर्ट...
दो बहनों ने किया जिला टॉप, यूपी मेरिट में भी छाई
शामली के दयानंद नगर निवासी खुशी ने यूपी बोर्ड की इंटर की 2019 की परीक्षा में जिला टॉप किया था। इसी छात्रा ने 2017 की परीक्षा में जिला टॉप करके कामयाबी के झंडे गाड़े थे। खुशी की बहन नेहा विश्वकर्मा ने 2019 की हाईस्कूल यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में आठवां स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया था। खुशी अब ऑन लाइन आईआईटी की तैयारी कर रही है। उसका लक्ष्य आईएएस बनना है, जबकि नेहा की कामयाबी देख शहर के स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल ने निशुल्क शिक्षा के लिए अपने कक्षा 11 में प्रवेश दिया है। इनके पिता राजेंद्र एक स्कूल बस पर चालक हैं। कम संसाधनों के बावजूद से सफलता के शिखर पर पहुंची।
तनू ने ताइक्वांडो में मचाई धूम
शहर के विकास नगर स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 12 की छात्रा तनू तोमर ने ताइक्वांडो में सफलता के झंडे गाड़े हैं। हाल ही में बिजनौर में हुए सीबीएसई कलस्टर लेवल के ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उसने गोल्ड जीतकर जिले का नाम चमकाया और नेशनल के लिए क्वालीफाई हुई और बलरामपुर में नेशनल प्रतियोगिता में दो फाइट जीती। तनू के पिता संजय तोमर शामली शुगर मिल में काम करते हैं।
विज्ञापन
नेत्रहीनों के लिए बनाई अल्ट्रासोनिक स्टिक
कांधला निवासी स्कॉस्टिश इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा आठ की छात्रा अवनी अग्रवाल ने अल्टॉसोनिक ब्लाइंड स्टिक बनाई है। इसमें नेत्रहीन और ऐसे बुजुर्ग जिनकी आंखों की रोशनी बेहद कमजोर हैं वह लोग इस स्टिक की मदद से अंधेरे में भी आसानी से चल सकते हैं। इस स्टिक में खास तरह की अल्ट्रासोनिक सिस्टम है जो सामने रखे सामान के नजदीक आते ही बीप की आवाज करता है। अवनी का ये प्रोजेक्ट इंस्पॉयर अवार्ड के लिए जिले से चयनित हुआ। अवनी के पिता एक प्राइवेट अस्पताल संचालक हैं।
इंटर की परीक्षा में नेशनल टॉपर बनी नंदनी
शहर के मंडी मार्शगंज निवासी राजीव गर्ग की बेटी नंदनी गर्ग ने वर्ष 2018 की दसवीं सीबीएसई की परीक्षा में देश में पहला नंबर हासिल कर धूम मचा दी थी। नंदनी ने 600 में से 599 अंक हासिल किए। नंदनी स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा है। अब कक्षा 12 की तैयारी में जुटी है। उसका लक्ष्य आईएएस बनना है।
नेशनल में चौथी रेंक पाया आस्था ने
शहर के कांधला निवासी आस्था जैन ने 2019 में सीबीएसई की इंटर परीक्षा में देश में चौथा स्थान हासिल किया था। कांधला के व्यापारी परिवार की बेटी शहर के स्कॉटिश स्कूल से इंटर किया और अब दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रही है। उसका भी एकमात्र लक्ष्य आईएएस बनना है।