{"_id":"61af262c5476921fec206e60","slug":"shamli-robbery-in-at-dm-s-steno-s-house-in-daytime-two-miscreants-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: डीएम के स्टेनो के घर मे दिन दहाड़े लूट, दो बदमाश दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: डीएम के स्टेनो के घर मे दिन दहाड़े लूट, दो बदमाश दबोचे
Tue, 07 Dec 2021 02:45 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 07 Dec 2021 02:45 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के शामली में काका नगर में डीएम के स्टेनो की पत्नी को गन प्वाइंट पर लेकर बदमाशों ने पांच लाख की लूट कर डाली।
विज्ञापन
shamli police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली में शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला का नगर में डीएम के स्टेनो की पत्नी को गन प्वाइंट पर लेकर दो बदमाशों ने पांच लाख लूट लिए। लूट के बाद भाग रहे बदमाशों को पब्लिक ने दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया। कोतवाली में दोनों बदमाशों से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
डीएम शामली के स्टेनो आशुतोष सिंघल शहर के मोहल्ला काका नगर में रहते हैं। सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे घर में दो बदमाश घुस गए। घर पर उस समय मौजूद आशुतोष की पत्नी सीमा को बदमाशों ने तमंचा लगाकर कब्जे में कर लिया। इसके बाद बदमाशों ने घर में रखें पांच लूट लिए। जब बदमाश घर से निकले।उसी समय उनका बेटा अभय स्कूल से घर पहुंचा। उसने बदमाशों को देखकर शोर मचा दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सपा-रालोद की रैली: अखिलेश यादव बोले- किसानों का इंकलाब होगा, 2022 में बदलाव होगा, डूबेगा भाजपा का सूरज
विज्ञापन
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बदमाशों का पीछा किया। बदमाशों ने तमंचे से फायर किया। लेकिन लोगों ने घेर कर दोनों बदमाशों को दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बदमाशों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई।
कोतवाली में बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। बदमाशों के कब्जे से लूटे गए पांच लाख रुपए, तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। आशुतोष ने बताया उन्होंने अपनी एक दुकान हाल ही में बेची है। दुकान के एडवांस के पांच लाख रुपये सोमवार रात को आए थे।