{"_id":"57f6a2c74f1c1b666d270386","slug":"shamli-roadways-bus-drove-to-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली से लखनऊ के लिए चलाई रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली से लखनऊ के लिए चलाई रोडवेज बस
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Fri, 07 Oct 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के मुजफ्फरनगर डिपो ने शामली से लखनऊ तक रोडवेज बस का शुभारंभ कर दिया है। दोपहर सवा बजे शामली से रोडवेज बस मुजफ्फरनगर, बिजनौर और मुरादाबाद होकर लखनऊ सुबह पांच बजे पहुंचेगी। करीब 588 किलोमीटर की यात्रा शामली से लखनऊ के लिए 560 रुपये में मुसाफिर सफर कर सकेंगे। मुजफ्फरनगर डिपो ने बिड़ौली से शामली होकर लखनऊ के लिए रोडवेज बस संचालन के लिए रूट तैयार करके लखनऊ मुख्यालय को भेजा था। परिवहन निगम मुख्यालय ने इसे हरी झंडी दे दी है। शामली रोडवेज अड्डे के अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि मुजफ्फरनगर बस अड्डे से सुबह दस बजे चलकर शामली से वाया बिडौली होकर शामली दोपहर एक बजे बस पहुंचेगी।