{"_id":"64c16ff476d31679d60d6804","slug":"shamli-rifle-clubs-shooters-won-14-medals-shamli-news-c-26-1-smrt1048-6383-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शामली रायफल क्लब के निशानेबाजों ने जीते 14 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शामली रायफल क्लब के निशानेबाजों ने जीते 14 पदक
विज्ञापन
पदक विजेता निशानेबाजों के साथ जिलाधिकारी शामली श्री रविंद्र सिंह
शामली। शामली रायफल क्लब के निशानेबाजों ने दिल्ली में आयोजित शूटिंग चैंपियनशिप में 14 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। डीएम रविंद्र सिंह ने पदक विजेताओं का उत्साहवर्धन किया।
क्लब के अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया कि डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज तुगलकाबाद दिल्ली में 18 से 26 जुलाई तक 46 वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप आयोजित हुई। इस चैंपियनशिप में क्लब के प्रशिक्षु निशानेबाज ऋत्विक पाल ने एयर राइफल पीप साइट आईएसएसएफ वर्ग में 627.6 अंकों के साथ व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। टीम वर्ग में ऋत्विक पाल, पीयूष शर्मा व उत्सव मलिक ने शामली का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। एयर राइफल पीप साइट आईएसएसएफ सब यूथ वर्ग में निशांत बालियान ने 615.4 अंकों के साथ रजत पदक प्राप्त किया।
टीम वर्ग में शोभित शर्मा, निशांत बालियान, अक्षय जावला ने शामली का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। इस वर्ग में स्वर्ण पदक, कांस्य पदक दोनों शामली रायफल क्लब के निशानेबाजों ने जीत कर जनपद का मान बढ़ाया। एयर राइफल पैरा वर्ग में निखिल भारद्वाज ने 375/400 अंकों के साथ स्वर्ण पदक, एयर पिस्टल एनआर वर्ग में ऋषभ चौधरी ने 376/400 अंकों के साथ कांस्य पदक, एयर पिस्टल आईएसएसएफ टीम वर्ग में रजत कुमार, जतिन निर्वाल व वंश चौधरी ने शामली का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक और एयर पिस्टल मूक बाधिर वर्ग में अंकुर कुमार ने 359/400 अंकों के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त किया। बुधवार को डीएम रविंद्र सिंह ने सभी पदक विजेता निशानेबाजों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।