फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Revenue Inspector and Accountant did such work in the name of investigation, DM suspended

Shamli: राजस्व निरीक्षक और लेखपाल ने जांच के नाम पर कर दिया ऐसा काम, डीएम ने कर दिया सस्पेंड

Tue, 19 Aug 2025 09:45 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 19 Aug 2025 09:45 PM IST
सार

विरासत से जुड़े आवेदन की जांच किए बिना ही राजस्व निरीक्षक और लेखपाल ने उसे विवादित बताकर आगे भेज दिया। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए डीएम ने कड़ी कार्रवाई की।

विज्ञापन
Shamli: Revenue Inspector and Accountant did such work in the name of investigation, DM suspended
सस्पेंड - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

तहसील शामली में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान हरड़ फतेहपुर की मृतक भगीरथी पत्नी स्व. प्रहलाद की विरासत से जुड़े आवेदन को बिना जांच विवादित अंकित करने पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन प्रभारी राजस्व निरीक्षक क्षेत्र थानाभवन, वर्तमान राजस्व निरीक्षक (कार्यालय) तहसील शामली राजमुकेश भारती और लेखपाल मनोज कुमार को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

 

जिलाधिकारी ने बताया कि 18 अगस्त को संपूर्ण समाधान दिवस में बाला पत्नी अरुण कुमार, उनके पुत्र कुलदीप और संदीप ने शिकायत करते हुए बताया कि ग्राम हरड़ फतेहपुर व उस्मानपुर में विरासत संबंधी आवेदन किए थे। इन आवेदन पर क्षेत्रीय लेखपाल ने वारिसान दर्ज करने के लिए ऑनलाइन सहमति भेजी, लेकिन राजस्व निरीक्षक ने बिना स्थलीय जांच के आवेदन को विवादित अंकित कर न्यायालय तहसीलदार को अग्रेषित कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में यह खुलासा हुआ कि राजमुकेश भारती ने आवेदन पत्रों की वास्तविक जांच किए बिना केवल ग्राम प्रधान से फोन पर बातचीत कर विरासत को विवादित किया। यह कार्रवाई उनके द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट से मेल नहीं खाती और उच्चाधिकारियों को गलत जानकारी देने के समान है। जिलाधिकारी ने इसे कर्मचारी आचरण नियमावली-1956 और पदीय दायित्वों का उल्लंघन बताया। कहा कि इससे राजस्व प्रशासन की विश्वसनीयता धूमिल हुई।
 
विज्ञापन

निलंबन अवधि में राजस्व निरीक्षक को जनपद स्तरीय कार्यालय से जोड़ा गया है। इसके साथ ही तहसीलदार कैराना को इस प्रकरण की जांच अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही उपजिलाधिकारी द्वारा लेखपाल मनोज कुमार को लापरवाही के चलते निलंबित गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि लापरवाही, अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed