फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Protest against the team that went to cut the connection in the village, scuffle, the team ran away

Shamli: गांव में कनेक्शन काटने गई टीम का विरोध, हाथापाई, टीम ने भागकर जान बचाई

Mon, 26 Aug 2024 09:51 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 26 Aug 2024 09:51 PM IST
सार

गांव में बिजली बिल वसूलने और कनेक्शन काटने गई टीम पर हमला हो गया। पुलिस में इस मामले की शिकायत हो गई है। 

विज्ञापन
Shamli: Protest against the team that went to cut the connection in the village, scuffle, the team ran away
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव झाल में बकाया बिजली बिल वसूलने और कनेक्शन काटने गई विद्युत टीम के साथ ग्रामीणों ने हाथापाई की। टीम ने मौके से भागकर जान बचाई। विद्युत अधिकारियों की तरफ से सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

 

अवर अभियंता राकेश कुमार की तरफ से शहर कोतवाली में दी तहरीर में बताया गया कि रविवार शाम वह अवर अभियंता अशोक कुमार, जीटी सचिन तिवारी और लाइनमैन शिवम आदि के साथ गांव झाल में बकाया बिल वसूलने और जमा न करने पर कनेक्शन काटने के लिए गए थे। गांव के संजीव पर 70 हजार रुपये बकाया बिल होने पर कनेक्शन काट रहे थे, तो उसने विरोध किया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर उनसे हाथापाई की और उन्हें गांव से निकलने की धमकी दी। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए मौके से भागकर जान बचाई। पुलिस का कहना है कि मारपीट करने वालों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

30 से अधिक के कनेक्शन काटे
एसई राजेश तोमर ने बताया कि बकाया बिल जमा नहीं करने वालों के खिलाफ जिलेभर में विशेष अभियान चलाया गया।जिसके तहत शामली, कैराना, जलालाबाद, थानाथवन में 30 के कनेक्शन काटे गए। कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। उपभोक्ताओं से जल्द से जल्द बकाया बिल जमा करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed