फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: pothole on the road took a womans life, one year old baby jumped from her lap

Shamli: सड़क के गड्ढे ने ले ली महिला की जान, गोद से उछलकर किनारे गिरा एक साल का मासूम

Wed, 25 Oct 2023 07:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 25 Oct 2023 07:11 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली सड़कों पर गड्ढों का आलम यह है कि अब लोगों की जान लेने लगे हैं बुधवार को यहां एक महिला की गड्ढे में गिरकर जान चली गई। वहीं महिला की गोद से 

विज्ञापन
Shamli: pothole on the road took a womans life, one year old baby jumped from her lap
सड़क के गड्ढे ने ले ली महिला की जान

विस्तार

शामली जनपद के बाबरी थानाक्षेत्र में बुटराडा-लोई नहर मार्ग पर गड्ढे में बाइक से उछलकर गिरी महिला की मौत हो गई। इस हादसे में महिला की गोद में बैठा एक वर्षीय बच्चा सड़क किनारे कच्चे मार्ग पर गिरने से बच गया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना महिला के शव को अपने साथ ले गए।

विज्ञापन


झिंझाना क्षेत्र के गांव मंसूरा निवासी शहजाद की बाबरी थानाक्षेत्र के गांव बुटराडा में ससुराल है। मंगलवार को शहजाद अपनी पत्नी गुलिस्ता व एक वर्षीय बेटे को लेकर बाइक से रिश्तेदारी में मेरठ के सरधना गए थे।

विज्ञापन

देर शाम को सरधना से लौटते समय जब वे बुटराडा-लोई नहर मार्ग पर कांजरहेड़ी से थोड़ा आगे फैक्टरी के निकट पहुंचे तो बाइक का पहिया सड़क में बने गड्ढे में अचानक गिर गया, जिससे बाइक असंतुलित हो गई और पीछे बैठी गुलिस्ता उछलकर सड़क पर गिरने से गंभीर घायल हो गई जबकि महिला के गोद से उछलकर सड़क किनारे कच्चे मार्ग पर जा गिरा, जिससे उसकी जान बच गई।

गंभीर रूप से घायल महिला बेहोश हो गई। शहजाद ने इसकी सूचना अपनी ससुराल और परिजनों को दी। इसके बाद बुटराड़ा से परिजन पहुंचे और महिला व बच्चे चिकित्सक के यहां ले गए, जहां से महिला को शामली रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गई।

रात में ही परिजन शव को गांव मंसूरा ले गए। बाबरी थाना प्रभारी ने बताया हादसे में महिला की मौत होने का मामला जानकारी में आया है, लेकिन इस मामले में परिजनों की तरफ से कोई सूचना नहीं दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed