फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli police forensic labs will

शासन ने शामली के लिए मोबाइल फोरेंसिक वैन किट की व्यवस्था की

Sat, 01 Oct 2016 03:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 01 Oct 2016 03:32 PM IST
विज्ञापन
Shamli police forensic labs will
positive news - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। फोरेंसिक जांच के लिए अब शामली पुलिस को मुजफ्फरनगर फोरेंसिक जांच दल का मुंह नहीं ताकना पड़ेगा। शासन ने जिले के लिए मोबाइल फोरेंसिक वैन किट की व्यवस्था कराई गई है। लैब में प्रयोग होने वाला सामान जिला मुख्यालय पर पहुंच चुका है। 
विज्ञापन


शामली में हो रहे मर्डर और पूर्व में हुई कई डकैती, लूट के मामले में पुलिस को फोरेंसिक एक्सपर्ट की जरूरत पड़ी। जिला बनने के पांच साल बाद भी शामली पुलिस को फोरेंसिक टीम उपलब्ध नहीं कराई गई। इसके लिए मुजफ्फरनगर फोरेंसिक टीम का सहारा लेना पड़ता था। इसी के चलते शामली में शासन द्वारा फोरेंसिक लैब स्वीकृत करते हुए इसका सामान भी भेेजा गया है। 
विज्ञापन


इसमें कैमरा, क्राइम सीन प्रोटेक्शन किट, एसओजी टूल किट, सर्च लाइट, हेलमेट विद लाइट, डिजीटल माइक्रोस्कोप इलूमिनेटिड, कोल्ड चेन मेंटेनिंग किट सहित अन्य सामान है। हालांकि अभी वैन नहीं आई है। जिसके चलते फिलहाल इस  सामान को पुलिस लाइन में किसी वाहन में रखा जाएगा और वैन आने तक उसी से काम चलाया जाएगा। एसपी   विजय भूषण का कहना है कि लैब   को संचालित करने के लिए पुलिसकर्मियों को फोरेंसिक की ट्रेनिंग दिलवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed