फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Police encounter with accused of slaughtering protected animals, one criminal injured

Shamli: संरक्षित पशुओं का वध करने के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश घायल

Mon, 05 Aug 2024 11:05 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 05 Aug 2024 11:05 AM IST
सार

शामली में आठ दिन पहले गांव झाल में चार संरक्षित पशु का वध कर अवशेष फेंकने की घटना में फरार चल रहे आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है जबकि एक बाल अपचारी को हिरासत में ले लिया गया।
 

विज्ञापन
Shamli: Police encounter with accused of slaughtering protected animals, one criminal injured
मुठभेड़ के दाैरान मिली बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली शहर कोतवाली पुलिस की आठ दिन पहले गांव झाल के जंगल में चार संरक्षित पशु का वध कर अवशेष फेंकने की घटना में शामिल दो आरोपियों के साथ मुठभेड़ हो गई। एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया जबकि दूसरे आरोपी किशोर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है।

विज्ञापन


गांव झाल में 27 जुलाई को गांव झाल के जंगल में चार संरक्षित पशुओं के अवशेष मिले थे। इस घटना में गो आश्रय स्थल के पूर्व चौकीदार सौरभ, नसीम, इरशाद व साहिल को दो अगस्त को गांव झाल के जंगल से गिरफ्तार कर लिया था जबकि अन्य चार आरोपी फरार चल रहे थे।

विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया रविवार देर रात को कोतवाली पुलिस के साथ गांव झाल के जंगल में संरक्षित पशुओं का वध कर अवशेष फेंकने की घटना में शामिल दो आरोपियों के साथ सिंभालका बाईपास पर मुठभेड़ हो गई।

मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी शमीम निवासी सल्फा थाना कांधला पैर में गोली लगने से घायल हो गया जबकि दूसरे आरोपी बाल अपचारी किशोर को हिरासत में लिया गया है। किशोर भी सल्फा गांव का रहने वाला है। आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है। घायल आरोपी का अस्पताल में उपचार कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed