{"_id":"57a395994f1c1ba16a2b8cec","slug":"shamli-now-shine-on-moon","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब चांद तक चमकेगा शामली का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब चांद तक चमकेगा शामली का नाम
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Fri, 05 Aug 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
नवीन जैन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- इंफो स्पेस कंपनी को मिला चांद पर रोबोटिक यान भेजने का लाइसेंस
- इंफो स्पेस कंपनी के फाउंडर और पूर्व सीईओ नवीन जैन शामली निवासी हैं
शामली में प्रतिभावान नवीन कुमार जैन की काबिलियत ने शामली का नाम देश दुनिया ही नहीं, बल्कि ब्रह्मांड तक रोशन कर दिया है। अमेरिका ने चांद पर रोबोटिक यान ले जाने का लाइसेंस जारी किया है। लाइसेंस प्राप्त करने वाली इंफो स्पेस कंपनी और मून एक्सप्रेस के फाउंडर शामली निवासी नवीन कुमार जैन हैं। उनकी इस कामयाबी से परिवार, रिश्तेदार और समूचे शामलीवासी गदगद हैं।
दरअसल, नवीन कुमार जैन के पिता नरेंद्र जैन शामली में तालाब रोड जैन धर्मशाला के पास एक मकान में रहते थे। नवीन कुमार का जन्म छह सितंबर 1959 को यहीं पर हुआ। 12 वीं तक की पढ़ाई उन्होंने शामली के वीवी इंटर कॉलेज से की। इसके बाद आईआईटी रुड़की से इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद एक्सएलआरआई जमशेदपुर से एमबीए किया। उनके पिता नरेंद्र जैन भी इंजीनियर रहे हैं। फिलहाल यहां उनकी बुआ के बेटे शरद जैन तथा अन्य रिश्तेदार रहते हैं।
जैन विहार निवासी शरद जैन बताते हैं कि नवीन जैन बचपन से ही पढ़ाई में बहुत अच्छा रहा। वह बचपन में ही कहता था कि बड़ा आदमी बनूंगा। शरद जैन ने बताया कि कई दशक पूर्व नवीन जैन का परिवार शामली से गाजियाबाद चला गया था। बाद में वह अमेरिका चले गए। नवीन दो भाई हैं। उनका भाई भी अमेरिका में ही किसी कंपनी में जॉब करते हैं। वहीं, उनके चाचा महिपाल जैन देहरादून में रहते हैं और डीआईटी इंजीनियर कॉलेज में वाइस चांसलर हैं।
विज्ञापन
नवीन जैन की उपलब्धियां
इंफो स्पेश कंपनी के फाउंडर और पूर्व सीईओ रहे हैं। इसके अलावा मून एक्सप्रेस के को फाउंडर और चेयरमैन हैं। काफी समय तक उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के साथ भी कार्य किया है। मालूम चला है कि चांद पर रोबोटिक यान ले जाने के लिए जिस कंपनी को अमेरिका ने लाइसेंस जारी किया है, उस कंपनी में नवीन जैन बड़े ओहदे पर कार्यरत हैं। रोबोटिक यान 2017 में चांद पर ले जाया जाएगा।