फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli News

Shamli News: चोरी के मोबाइल फोन की जांच के लिए पहुंची गुरुग्राम की साइबर पुलिस

Fri, 02 Oct 2026 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 02 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Shamli News
शामली। शहर की वर्मा मार्केट स्थित मोबाइल फोन की दुकान पर हरियाणा के गुरुग्राम की साइबर पुलिस पहुंची। पुलिस ने उनकी दुकान से खरीदे गए स्मार्ट फोन को चोरी का होने की शिकायत के संंबंध में जांच की। पुलिस ने दुकानदार को मोबाइल फोन संबंधी कागज उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन

कस्बा झिंझाना निवासी अनिल गुप्ता ने बताया कि उनके बेटे ने करीब 80 हजार रुपये में नया स्मार्ट फोन दुकान से खरीदा था। दुकानदार ने उसे मोबाइल फोन का बिल भी दिया गया था। अनिल गुप्ता के अनुसार पिछले करीब एक माह से हरियाणा पुलिस की उन्हें फोन कर खरीदे गए मोबाइल फोन के चोरी का होना बताया जा रहा था।
विज्ञापन

उन्होंने कॉल को पहले फ्रॉड समझकर नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद हरियाणा पुलिस उनके घर झिंझाना पहुंची और उन्हें साथ लेकर शामली वर्मा मार्केट स्थित दुकान पर पहुंची। पुलिस ने दुकानदार से मोबाइल फोन के संबंध में जानकारी ली। दुकानदार ने भी मोबाइल फोन अपनी दुकान से बिकने और बिल दिए जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गुरुग्राम की साइबर पुलिस ने बताया कि यह मोबाइल फोन पहले किसी अन्य व्यक्ति को भी बेचा गया था और उसने चोरी होने की शिकायत गुरुग्राम में दर्ज कराई गई है। उधर, सीओ सिटी जितेंद्र सिंह ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed