{"_id":"619e4bd2a640ae79416a9cff","slug":"shamli-news-police-has-arrested-the-main-accused-in-the-robbery-case-of-1-70-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: 1.70 लाख की लूट का मास्टरमाइंड सन्नी गिरफ्तार, 95 हजार रुपये और लूटा गया सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: 1.70 लाख की लूट का मास्टरमाइंड सन्नी गिरफ्तार, 95 हजार रुपये और लूटा गया सामान बरामद
Wed, 24 Nov 2021 07:57 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 24 Nov 2021 07:57 PM IST
सार
शामली में एक लाख, 70 हजार रुपये की लूट के मास्टरमाइंड को दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 95 हजार रुपये और लूटा हुआ सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
शामली में आदर्श मंडी थाना पुलिस और एसओजी ने दस दिन पूर्व बाइक सवार युवक से लूट करने के आरोप में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी के कब्जे से लूट के 95 हजार रुपये, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और चाकू बरामद किया है।
विज्ञापन
कस्बा बनत की तहसीलदार कॉलोनी निवासी सुशील कुमार से 15 नवंबर की रात को किरोड़ी अंडरपास के निकट सात बदमाशों ने एक लाख, 70 हजार रुपये, क्रेडिट, आधार कार्ड आदि लूट लिए थे। वारदात के चार दिन बाद पुलिस ने लूट में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने उनके कब्जे से लूट के 5500 रुपये, डेबिट व क्रेडिट कार्ड बरामद किए थे। इस घटना का मास्टर माइंड सन्नी निवासी पंसारियान फरार चल रहा था। एसपी ने फरार आरोपी सन्नी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि बुधवार को आदर्श मंडी पुलिस और एसओजी टीम ने लूट की वारदात में फरार चल रहे सन्नी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से लूट के 95 हजार रुपये, तीन एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और चाकू बरामद हुआ है।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार सन्नी लूट की घटना का मास्टरमाइंड है। उसने माजरा रोड पर शराब की दुकान के पास फोन कर अपने साथियों को बुलाया था। इसके बाद उन्होंने किरोड़ी मार्ग पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।