फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli News: Police circle officer has transfer by SP from district in temple theft case

आखिर गिरी गाज: मंदिर के चोरी प्रकरण में सीओ का हुआ तबादला, व्यापारियों ने अभद्रता के लगाए थे आरोप

Wed, 07 Sep 2022 07:24 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 07 Sep 2022 07:24 PM IST
सार

Shamli Temple Theft Case: मंदिर में हुई चोरी प्रकरण में सीओ पर गाज गिर गई है। एसपी ने सीओ का तबादला कर दिया है। व्यापारियों ने सीओ पर अभद्रता के आरोप लगाए थे।

विज्ञापन
Shamli News: Police circle officer has transfer by SP from district in temple theft case
शामली पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

Shamli Temple Theft Case: शामली में करीब 15 दिन पूर्व कस्बे के दो प्राचीन मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं होने और प्रकरण में सीओ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने के बाद एसपी ने बड़ा एक्शन लिया है। एसपी ने सीओ का तबादला कर दिया है। उनके स्थान पर नवनियुक्त सीओ ने पहुंचकर अपना कार्यभार संभाल लिया।

विज्ञापन


22 अगस्त को प्राचीन बाला सुंदरी देवी मंदिर में बदमाशों ने धावा बोलकर मंदिर के अंदर रखे लाखों रुपये की कीमत के सोने-चांदी के छत्र चोरी कर लिए थे। पुलिस लगातार चोरी की घटना के खुलासे में लगी हुई थी कि उसी दौरान 29 अगस्त को भी दिनदहाड़े करीब चार बजे बदमाशों ने पास ही स्थित दूसरे प्राचीन बाबा बनखंडी महादेव मंदिर का ताला तोड़कर शिवलिंग के ऊपर लगे शेषनाग को तोड़ दिया था और एक चांदी का छत्र भी चोरी कर लिया था। 
विज्ञापन


श्रद्धालुओं और व्यापारियों ने एक सप्ताह में हुई दो चोरी की घटनाओं पर कड़ा एतराज जताया था। इस दौरान श्रद्धालुओं व्यापारियों ने सीओ पर अभद्रता करने के आरोप लगाते हुए मंदिर परिसर में ही पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder: काम से घर लौटा था पति, प्रेमी के साथ पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देख हुआ आगबबूला, और फिर..

वहीं घटना से क्षुब्ध सैकड़ों व्यापारी चौक बाजार में धरना देकर बैठ गए थे। लगातार तीन दिन तक धरना-प्रदर्शन चलता रहा। धरना दे रहे व्यापारियों व श्रद्धालुओं की मांग थी कि सीओ व कोतवाल को तुरंत सस्पेंड किया जाए और प्राचीन मंदिरों में चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा किया जाए। मामले में नाटकीय के ढंग से राजनीति शुरू हो गई। तीसरे दिन व्यापारियों ने एडीएम संतोष कुमार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक मांग पत्र सौंपकर धरना समाप्त कर दिया था। घटना के खुलासे के लिए तीन सितंबर का समय भी दिया था, लेकिन आज तक खुलासा नहीं हो सका। 

यह भी पढ़ें: UP: आखिर कौन हैं 'बेबी', जिसे ढूंढने में नाकाम हुई पुलिस, डॉग स्क्वॉड व ड्रोन भी फेल, अब जताई ये आशंका

वहीं मंगलवार देर रात एसपी अभिषेक झा ने पुलिस क्षेत्राधिकारियों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल करने के आदेश जारी कर दिए। जिसमें उनके द्वारा कैराना पुलिस क्षेत्राधिकारी बिजेंद्र सिंह भड़ाना को सीओ यातायात पद पर भेजा गया। वहीं उनके स्थान पर अमरदीप मौर्य को कैराना का नया पुलिस क्षेत्राधिकारी बना दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed