फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli News: People of Brahmin society have warned of migration in a village

यूपी: प्रधानपति की दबंगई से तंग आकर पलायन की चेतावनी, घरों के बाहर चस्पा किए 'मकान है बिकाऊ' के पोस्टर

Thu, 10 Jun 2021 04:41 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 10 Jun 2021 04:41 PM IST
सार

प्रधानपति की दबंगई से तंग आकर ब्राह्मण समाज के लोगों ने पलायन की चेतावनी दी है। उन्होंने अपने घरों के बाहर मकान बिकाऊ है के पोस्टर चस्पा किए हैं।

विज्ञापन
Shamli News: People of Brahmin society have warned of migration in a village
घरों के बाहर चस्पा किए मकान बिकाऊ है के पोस्टर - फोटो : amar ujala

विस्तार

ग्राम प्रधानपति पर दबंगई का आरोप लगाते हुए गांव गोगवान जलालपुर के ब्राह्मण समाज के लोगों ने पलायन की चेतावनी दी है। उन्होंने अपने घरों पर मकान बिकाऊ के पोस्टर चस्पा किए हैं। साथ ही डीएम से भी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। उधर, प्रधान ने तालाब पर कब्जे का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


मामला शामली जनपद के बाबरी थाना क्षेत्र के गांव गोगवान जलालपुर का है। यहां ब्राह्मण समाज के मुकेश, अशोक कुमार, मोहित शर्मा, अरविंद, नाथीराम, शिवकुमार आदि का आरोप है कि प्रधानी के चुनाव की रंजिश को लेकर प्रधानपति जयप्रकाश राणा और उनका पुत्र विनय राणा ब्राह्मण समाज के लोगों से गाली-गलौज करता है। बुधवार को ब्राह्मण समाज के मोहित पुत्र मुकेश के अपहरण का प्रयास किया गया और उनके घर के सामने दबंगई दिखाते हुए फायर किए गए। गांव के ब्राह्मण समाज के लोग भयभीत हैं। 
विज्ञापन


आरोप है कि जिस ब्राह्मण समाज के व्यक्ति ने प्रधान को वोट नहीं दिए, उसके घर के सामने की स्ट्रीट लाइट भी प्रधान पति ने उखड़वा दी और टंकी का पानी भी बंद कर दिया। परेशान होकर ब्राह्मण समाज के लोग गांव से पलायन को मजबूर हैं। उन्होंने अपने घरों पर प्रधान की दबंगई से पलायन और मकान बिकाऊ के पोस्टर चस्पा कर दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, प्रधान सुषमा देवी ने तालाब पर कब्जे का आरोप लगाया है। आरोप है तालाब पर कब्जा करने वाला व्यक्ति प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर लोगों को भड़का रहा है। ग्राम प्रधान ने तालाब से कब्जा हटवाने और मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed