फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli news: Missing worker dead body found in a sugarcane field, he was missing for a week

शामली: ईंख के खेत में मिला लापता श्रमिक का शव, गला दबाकर हत्या की आशंका, एक सप्ताह से था लापता

Mon, 04 Apr 2022 12:03 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 04 Apr 2022 12:03 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली में लापता श्रमिक का शव ईंख खेत से बरामद हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। श्रमिक की गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
Shamli news: Missing worker dead body found in a sugarcane field, he was missing for a week
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव गोहरपुर में एक सप्ताह से लापता श्रमिक का शव ईंख के खेत से बरामद हुआ है। श्रमिक की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने गांव के दो लोगों को शक के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


गांव गोहरपुर में किसान विपिन मलिक के यहां 42 वर्षीय रमेश भंडारी रहकर श्रमिक का कार्य करता था। गांव में अन्य किसानों के यहां भी वह मजदूरी पर चला जाता था। 26 मार्च को रमेश संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। उसका पता न चलने पर 28 मार्च को विपिन की तरफ से आदर्श मंडी थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  शासन की नई खरीद नीति : पड़ोसी जिले में खरीद केंद्रों पर किसान बेच सकेंगे अपना गेहूं, भूलेख के आधार पर होगा सत्यापन 

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब दस बजे उसका शव गांव के निकट ईंख के खेत से बरामद हुआ। शव कई दिन पुराना होने के कारण दुर्गंध आ रही थी। माना जा रहा है कि जिस दिन वह लापता हुआ, उसी दिन उसकी हत्या कर शव को ईंख के खेत में छिपा दिया गया। 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। श्रमिक की गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। इस मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए गांव के दो लोगों को हिरासत में लिया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि श्रमिक करीब 25 साल पहले गांव में विपिन मलिक के यहां आया था। तब से उनके यहां रह रहा था और गांव में भी अन्य किसानों के यहां मजदूरी पर चला जाता था। उसके मूल पते की किसी को जानकारी नहीं है।

एसएसपी सुकीर्ति माधव का कहना है कि लापता श्रमिक का शव बरामद हुआ है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed