{"_id":"627fbcdb7076560afc003b22","slug":"shamli-news-hearing-has-not-on-bail-in-high-court-for-samajwadi-party-mla-nahid-hasan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nahid Hasan Update: मुश्किल में MLA नाहिद हसन, हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, अब 26 मई को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nahid Hasan Update: मुश्किल में MLA नाहिद हसन, हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, अब 26 मई को होगी सुनवाई
Sat, 14 May 2022 08:03 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 14 May 2022 08:03 PM IST
सार
सपा विधायक नाहिद हसन की मुश्किल कम नहीं हो रही है। हाईकोर्ट से उन्हें कोई राहत नहीं मिली। अब 26 मई को अगली सुनवाई होगी।
विज्ञापन
सपा विधायक नाहिद हसन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करीब चार माह से जेल में बंद सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन की जमानत पर हाईकोर्ट में निर्णय नहीं हो सका। गैंगस्टर के मुकदमे में पुलिस ने सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन को 15 जनवरी 2022 को गिरफ्तार करके एमपीएमएलए कोर्ट में पेश किया था। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में मुजफ्फरनगर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
कैराना स्थित एमपीएमएलए कोर्ट में नाहिद हसन की जमानत खारिज होने के बाद उनके अधिवक्ता ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। इसके अलावा नाहिद हसन के ऊपर अमानत में खयानत का मुकदमा भी दर्ज है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: दो भाइयों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में पसरा मातम, घरों में नहीं जले चूल्हे
विज्ञापन
पहले हाईकोर्ट में नाहिद हसन पर दर्ज अमानत में खयानत के मुकदमे में जमानत के लिए गुरुवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन गुरुवार को कोर्ट में शुक्रवार की तारीख लगा दी थी।
यह भी पढ़ें: Meerut: बसपा नेता याकूब की शामत, परिवार की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही पुलिस, जल्द होगी ये बड़ी कार्रवाई
वहीं शुक्रवार को भी हाईकोर्ट में नाहिद हसन की जमानत पर कोई फैसला नहीं आया। जिस पर कोर्ट में अगली तारीख 26 मई लगाई गई है। जबकि गैंगस्टर के मुकदमे में जमानत पर सुनवाई के लिए अभी कोई भी तारीख नहीं लगाई गई।