फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli News: Haryana police who came to arrest the murderer were assaulted, pistol snatched

Shamli News: हत्यारोपी को गिरफ्तार करने आई हरियाणा पुलिस के साथ मारपीट-अभद्रता, पिस्टल छीनी

Sun, 26 Mar 2023 12:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 26 Mar 2023 12:20 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली में झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव केरटू में पहुंची हरियाणा पुलिस के साथ मारपीट कर दी गई। बताया गया कि पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची थी। जहां पुलिस के साथ मारपीट कर पिस्टल भी छीन ली गई।

विज्ञापन
Shamli News: Haryana police who came to arrest the murderer were assaulted, pistol snatched
शामली पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में झिंझाना थानाक्षेत्र  में पहुंची हरियाणा पुलिस के साथ मारपीट कर पिस्टल छीन ली गई। इसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव केरटू में हत्यारोपी को गिरफ्तार करने पहुंची हरियाणा पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। ग्रामीण द्वारा किए गए हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। आरोप है कि एक पुलिसकर्मी की पिस्टल भी ग्रामीणों ने छीन ली।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live:  मोहिउद्दीनपुर में बनेगा आरओबी, 138 परियोजनाओं का आज होगा शिलान्यास
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया कि हरियाणा पुलिस अब स्थानीय पुलिस को साथ लेकर गांव में दबिश दे रही है।


वहीं इस पूरे मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो में ग्रामीण सादे कपड़े पहने हरियाणा पुलिस को गाड़ी से उतारकर मारपीट कर रहे हैं। 
 
बताया गया कि हरियाणा पुलिस केरटू गांव में जबरदीन नाम के आरोपी को हत्या के मामले में गिरफ्तार करने पहुंची थी। सभी पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में थे। बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी की पिस्टल भी ग्रामीणों ने छीन ली। अब सीओ अमरदीप मौर्य के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस गांव में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed