फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli News: Chaudhary Naresh Tikait said that there will be no opposition to the Kisan Mahapanchayat to be held again in Muzaffarnagar

फिर से बड़ी तैयारी: चौधरी नरेश टिकैत बोले- किसान पंचायत का कोई विरोध नहीं होगा और...

Tue, 21 Sep 2021 10:50 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 21 Sep 2021 10:50 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में फिर से 26 सितंबर को होने वाली किसान पंचायत के लिए चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि कोई विरोध नहीं होगा। उन्होंने कहा वह चाहते हैं कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार पर किसान दबाव बनाए। 

विज्ञापन
Shamli News: Chaudhary Naresh Tikait said that there will be no opposition to the Kisan Mahapanchayat to be held again in Muzaffarnagar
नरेश टिकैत - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि मुजफ्फरनगर में 26 सितंबर को होने वाली किसान पंचायत का कोई विरोध नहीं करेगा। संयुक्त किसान मोर्चा ने मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज में पांच सितंबर को किसान महापंचायत बुलाकर किसान हित के मुद्दे उठाए गए थे। मुजफ्फरनगर में 26 सितंबर की किसान पंचायत में किसान हित के मुद्दे उठाए जा रहे हैं। वह चाहते हैं कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार पर किसान दबाव बनाए।  

विज्ञापन


गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक ने मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज में 26 सितंबर को किसान पंचायत बुलाने की घोषणा कर रखी है। गठवाला खाप के चौधरी बाबा राजेंद्र सिंह मलिक की ओर से पंचायत के लिए खापों के चौधरियों को न्योता दिया गया। बालियान खाप और गठवाला के बहावड़ी थांबेदार श्याम सिंह को न्योता न दिए जाने के बाद शामली-मुजफ्फरनगर, बागपत जिले में 26 सितंबर को होने वाली पंचायत के विरोध की सुगबुगाहट खापों के चौधरियों और थांबेदारों में शुरू हो गई थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीएम योगी का तोहफा: बागपत में चौधरी चरण सिंह, महेंद्र सिंह टिकैत व शूटर दादी के नाम से जानी जाएंगी तीन सड़कें
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मंगलवार को आखिरकार भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने साफ कर दिया है कि मुजफ्फरनगर में होने वाली 26 सितंबर को किसान पंचायत का कोई विरोध नहीं है। वह भी किसान हित के लिए पंचायत कर रहे हैं। वह चाहते हैं कि किसान हितों के मुद्दों के लिए बकाया गन्ना भुगतान, नया गन्ना मूल्य घोषित करने और तीन कृषि कानूनों की वापसी के लिए सरकार पर किसान संगठन दबाव बनाए।

यह भी पढ़ें: मनप्रीत मर्डर केस: खूब पिलाई बीयर, फिर लोहे की रॉड से वार... आखिरी सांस तक ट्रक से कुचला, देखें तस्वीरें  

उधर, गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि 26 सितंबर की पंचायत में बकाया गन्ना भुगतान, नए पेराई सत्र का 370 रुपये गन्ना मूल्य घोषित किए जाने और एनसीआर क्षेत्र में ट्रैक्टरों पर प्रतिबंध हटाने की मांग को लेकर बुलाई गई है। पंचायत में शामली, मुजफ्फरनगर व बागपत जिले के किसान आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed