फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli News: After trapping a young man in honey trap, blackmailed 10 thousand rupees

Shamli News : हनी ट्रैप में युवक को फंसाने के बाद ब्लैकमेल कर हड़पे 10 हजार रुपये, ये है पूरा मामला

Sat, 25 Mar 2023 11:21 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sat, 25 Mar 2023 11:21 PM IST
सार

Shamli News : एक युवक को हनी ट्रैप में फंसाने के बाद ब्लैकमेल कर 10 हजार रुपये हड़प लिए। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Shamli News: After trapping a young man in honey trap, blackmailed 10 thousand rupees
शामली पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली जनपद के कैराना में युवक की महिला से अश्लील बातें कराकर आरोपी हरियाणा ले गए और महिला के साथ अश्लील वीडियो बनाकर एक लाख रुपये की मांग की। युवक के परिजन 10 हजार मौके पर देने के बाद उसे अपने साथ घर लेकर आ गए। बाद में आरोपी ने 90 हजार की मांग करते हुए मारपीट की। युवक के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


गांव इस्सोपुर खुरगान निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 18 मार्च की रात तीन आरोपियों ने उसके पुत्र से एक महिला की फोन पर अश्लील बातें कराकर उसे हरियाणा के बापौली में एक मुर्गी फार्म पर बुला लिया। आरोपियों ने उसके पुत्र की अश्लील वीडियो बना ली और फोन करके कहा कि तुम्हारे बेटे ने दुष्कर्म किया है। एक लाख रुपये देकर इसे यहां से ले जाओ। वह रात में ही हरियाणा पहुंचे और काफी देर तक समझाने के बाद आरोपियों को 10 हजार रुपये देकर अपने बेटे को वापस लाए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Husband Exposed: पति को प्रेमिका संग होटल से निकलते देख पत्नी ने खोया आपा, सरेराह जड़े थप्पड़, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को आरोपी फिर से उनके गांव आए और 90 हजार रुपये की मांग करने लगे। उन्होंने रुपये देने से मना कर दिया तो आरोपी मारपीट करते हुए धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed