UP: विधवा महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा आरोपी, पीड़िता के पिता ने थाने में दी तहरीर
Shamli News : एक युवक शादी का झांसा देकर विधवा महिला से कई महीने तक दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। अब पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विस्तार
शामली जनपद में कांधला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा महिला को शादी का झांसा देकर युवक कई महीने तक दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा के पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि कैराना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आलकला निवासी मोनू उर्फ मुनव्वर पुत्र रुकमदीन ने उसे शादी का झांसा दिया था। आरोप है कि आरोपी युवक उसके साथ कई महीने तक दुष्कर्म करता रहा। आरोप है कि जब पीड़िता ने युवक से शादी करने के लिए कहा तो आरोपी युवक ने पीड़िता के साथ मारपीट कर दी और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी।
यह भी पढ़ें: Shamli News: पति ने पत्नी के सामने रखी ये मांग, पूरी नहीं करने पर विवाहिता को पीटा, सामने आया बड़ा सच
अब पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी। वहीं, पुलिस ने सोमवार को आरोपी युवक को उसके घर से दबोच लिया और थाने ले आई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक का चालान कर दिया।
यह भी पढ़ें: Bijnor: नरभक्षी गुलदार ने बकरी को मारकर खाया, लेकिन पकड़ में अब तक न आया, एक दर्जन गांवों पर अगले 48 घंटे भारी
थाना प्रभारी निरीक्षक समय पाल अत्री का कहना है कि पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को पकड़ लिया गया है।