{"_id":"60cafb4b8ebc3e12790ff530","slug":"shamli-news-15000-cusecs-of-water-has-been-released-into-yamuna-river-from-tajowala-dam","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पहाड़ों पर हो रही बारिश, ताजो वाला बांध से यमुना में छोड़ा गया 15000 क्यूसेक पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पहाड़ों पर हो रही बारिश, ताजो वाला बांध से यमुना में छोड़ा गया 15000 क्यूसेक पानी
Thu, 17 Jun 2021 01:05 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 17 Jun 2021 01:05 PM IST
सार
यमुना नदी में 3000 क्यूसेक पानी छोड़ने के बाद गुरुवार को यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। पहाड़ों पर बारिश के चलते ताजो वाला बांध से पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन
शामली: यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहाड़ों पर बारिश के चलते गुरुवार सुबह नौ बजे ताजो वाला बांध से यमुना नदी में 15000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे एक दिन पहले बुधवार को यमुना में छोड़े गए 3000 क्यूसेक पानी के चलते गुरुवार को यमुना के जलस्तर में मामूली बढ़ोतरी देखी गई।
विज्ञापन
पिछले कई माह से यमुना में केवल रुका हुआ पानी ही दिखाई दे रहा था। कई दिनों से पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते बुधवार को यमुना में 3000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। जिसके चलते गुरुवार सुबह यमुना के जलस्तर में मामूली बढ़त देखी गई। यमुना नदी पर फोरलेन पुल निर्माण के कारण यमुना का जलस्तर मापा नहीं जा सका था।
विज्ञापन
हथिनी कुंड कंट्रोल रूम के ऑपरेटर मोनू ने बताया कि गुरुवार सुबह आठ बजे यमुना में ताजो वाला बांध से 8774, इसके बाद सुबह नौ बजे 14498 और 10 बजे 5352 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड की दर से छोड़ा गया। उक्त पानी के शुक्रवार सुबह तक कैराना यमुना नदी पुल तक पहुंचने की संभावना है, जिससे जलस्तर में और वृद्धि होगी।
विज्ञापन