फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Muslim girl did love marriage with Hindu boyfriend, gets knot with her lover in a temple

Shamli: मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक से किया प्रेम-विवाह, मंदिर में प्रेमी संग लिए सात फेरे

Tue, 25 Jul 2023 11:21 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 25 Jul 2023 11:21 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली में एक मुस्लिम युवती द्वारा हिंदू युवक से मंदिर में सात फेरे लिए हैं। मामला दो समुदाय का होने के कारण तनाव बना हुआ था। वहीं सोमवार शाम को दोनों की मंदिर में शादी करा दी गई। वहीं यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
Shamli: Muslim girl did love marriage with Hindu boyfriend, gets knot with her lover in a temple
प्रेम विवाह - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में एक मुस्लिम युवती द्वारा हिंदू युवक से मंदिर में सात फेरे लिए हैं। मामला दो समुदाय का होने के कारण तनाव बना हुआ था। वहीं सोमवार शाम को दोनों की मंदिर में शादी करा दी गई। वहीं यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन

 

शामली जनपद के झिंझाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांवों के अलग-अलग धर्म के प्रेमी युगल ने पास के ही मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया। इससे पूर्व युवती ने कोर्ट में प्रेमी के पक्ष में ही बयान दिए। कहा कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ गई थी और उसके साथ ही रहना चाहती है।

Shamli: Muslim girl did love marriage with Hindu boyfriend, gets knot with her lover in a temple
प्रेम विवाह - फोटो : Amar Ujala
कुछ दिन पूर्व ही क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती दूसरे समुदाय के पास के ही गांव के युवक के साथ फरार हो गई थी। युवती के परिजनों ने युवक पर अपहरण का आरोप लगाया था। बाद में पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया था। इसी बीच युवती के परिजनों ने युवक के अपहरण का प्रयास किया था। पुलिस ने युवती के परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की थी।
 
विज्ञापन

सोमवार को युवती ने हिंदू रीति रिवाज से युवक के साथ प्रेम विवाह कर लिया। पुलिस का कहना है कि युवती ने कोर्ट में युवक के पक्ष में बयान दिए हैं। दोनों को एक साथ ही रहने के लिए भेज दिया गया है। हिंदू संगठन के नेताओं के अनुसार युवक और युवती ने प्रेम विवाह कर लिया है, दोनों सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed