Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli Municipality: 20 chairmen in the history of 72 years

शामली नगर पालिका: 72 साल के इतिहास में बने 20 चेयरमैन

Wed, 07 Dec 2022 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Shamli Municipality: 20 chairmen in the history of 72 years
शामली नगर पालिका परिषद - फोटो : SHAMLI
शामली। नगरपालिका शामली के 72 साल के इतिहास में 20 चेयरमैन चुने गए। आठ बार प्रभारी अधिकारी व प्रशासक के हाथ में पालिका की कमान रही है। वर्तमान में पालिका की चेयरपर्सन के इस्तीफा दिए जाने पर दो माह से प्रशासक नियुक्त चल रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत शामली को 1950 में नगर पालिका का दर्जा दिया गया। आबादी बढ़ने के साथ ही शहर का विस्तार होता गया। शहर के बाहरी हिस्सों पर नई कालोनियां विकसित होती गई और जनसंख्या बढ़ती गई। 1951 में शहर की जनसंख्या मात्र 17986 थी, जो बढ़कर वर्तमान में एक लाख 30 हजार के लगभग हो गई है। 1988 से पहले शहर में वार्डों की संख्या 17 थी। इसके बाद वार्डों की संख्या बढ़कर 25 हो गई थी। वर्तमान में भी पालिका के 27 वार्ड हैं। निर्वाचित अध्यक्षों के अलावा तीन बार प्रभारी अधिकारी,एक बार कार्यकारी अधिकारी और चार बार प्रशासक के हाथों में पालिका की कमान रही है। चेयरपर्सन अंजना बंसल के इस्तीफा देने पर दो माह से डिप्टी कलेक्टर उद्भव त्रिपाठी नगरपालिका के प्रशासक नियुक्त चल रहे हैं।
विज्ञापन

राजेश्वर बंसल तीन बार चुने गए चेयरमैन
पालिका के इतिहास में राजेश्वर बंसल तीन बार चेयरमैन चुने गए जबकि एक बार उनकी पत्नी अंजना बंसल चेयरपर्सन बनी है। जयंती प्रसाद जैन तीन बार कार्यवाहक चेयरमैन रहे। सलेकचंद संगल 1953 से लेकर 1964 तक लगातार 11 साल चेयरमैन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह चुने गए अध्यक्ष
23 जुुलाई 1950 से सात सितंबर 1953 तक - गेंदामल
11 नवंबर 1953 से तीन नवंबर 1964 तक - सलेक चंद संगल
एक दिसंबर 1964 से 10 मार्च 1966 तक - श्रीपाल
11 मार्च 1966 से 16 जून 1966 तक - त्रिलोकचंद
17 जुलाई 1966 से 29 मई 1971 तक - बलवीर कांबोज
29 जून से 1971 से एक अगस्त 1972 तक - श्यामलाल जैन
10 अगस्त 1972 से पांच जुलाई 1974 तक - रमेशचंद गुप्ता
6 जुलाई 1974 से 30 अगस्त 1975 तक- श्रीपाल
5 अक्तूबर 1975 से चार फरवरी 1976 तक - रफीक अहमद
5 फरवरी 1976 से 18 अप्रैल 1977 तक - श्यामलाल जैन
26 अप्रैल 1977 से 21 दिसंबर 1988 तक - प्रभारी अधिकारी
22 दिसंबर 1988 से 18 मई 1992 तक - राजेश्वर बंसल
19 मई 1992 से 13 जून 1992 तक - जयंती प्रसाद जैन
14 जून 1992 से 17 जुलाई 1992 तक - राजेश्वर बंसल
18 जुलाई 1992 से 13 अगस्त 1992 तक - जयंती प्रसाद जैन
14 अगस्त 1992 से 20 दिसंबर 1992 तक - प्रभारी अधिकारी
21 दिसंबर 1992 से 18 जनवरी 1994 तक - जयंती प्रसाद जैन
19 जनवरी 1994 से 30 नवंबर 1995 तक - प्रभारी अधिकारी
एक दिसंबर 1995 से 30 नवंबर 2000 तक - नेमचंद गर्ग
एक दिसंबर 2000 से 30 नवंबर 2005 तक - राजेश्वर बंसल
एक दिसंबर 2005 से 23 मई2006 तक - वीके मौर्य प्रशासक
24 मई 2006 से 15 नवंबर 2006 तक - राजेश श्रीवास्तव प्रशासक
16 नवंबर 2006 से 16 नवंबर 2011 तक - राजेश्वर बंसल
17 नवंबर 2011 से 18 दिसंबर 2011 तक - आरएस दुहन प्रशासक
19 दिसंबर से 2011 से 18 जुलाई 2012 तक - कार्यकारी अधिकारी
19 जुलाई 2012 से आठ अगस्त 2017 तक -अरविंद संगल
12 दिसंबर 2017 से 9 अक्तूबर 2022 तक - अंजना बंसल
10 अक्तूबर 2022 से - उद्भव त्रिपाठी प्रशासक (वर्तमान में)
-----
इस तरह से बढ़ी शहर की जनसंख्या
साल - जनसंख्या
1951 - 17986
1961 - 26397
1971 - 36959
1981 - 51850
1991 - 70853
2001 - 90055
2011 - 107266
2022 - 130000 (अनुमानित)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed