Shamli: बुलट सवार युवकों ने महिला अधिवक्ता का पिस्टल के बल पर अपहरण का किया प्रयास, हंगामा
Shamli News: उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में वकालत की पढ़ाई कर रही युवती के अपहरण का प्रयास किया गया। इस दौरान हाथापाई भी हुई। हालांकि लोगों को अपनी ओर आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने ऊन चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली जनपद की ऊन तहसील से अपने गांव लौटते समय वकालत की प्रैक्टिस करने वाली युवती का बुलेट सवार दो युवकों ने हरसाना गांव के पास पिस्टल के बल पर अपहरण का प्रयास किया। यही नहीं युवती के साथ हाथापाई भी की गई। लोगों को अपनी ओर आता देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पता चलने पर अधिवक्ता घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पीड़िता अधिवक्ता के साथी ने ऊन पुलिस चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
ऊन तहसील में चौसाना निवासी युवती वकालत की प्रैक्टिस करती हैं। गुरुवार की शाम को युवती चौसाना जाने के लिए पुलिस चौकी चौराहे पर पहुंची, लेकिन तब तक बस जा चुकी थी। इसी बीच उनके साथी वकालत की प्रैक्टिस करने वाले साथी बाइक पर पहुंचे और युवती को बैठाकर चौसाना के लिए चल दिए।
यह भी पढ़ें: UP: देवबंद में अखिलेश यादव बोले-सपा समर्थकों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर रही सरकार, PDA गठबंधन पर कही ये बात
आरोप है कि उनके पीछे बुलेट पर सवार दो युवक भी चल रहे थे। आरोप है कि दोनों युवकों ने गांव हरसाना में ओवरटेक कर बाइक को रोक लिया तथा पिस्टल दिखाकर युवती को जबरदस्ती अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। तभी पीछे से राहगीर आ गए। युवती के साथ दोनों आरोपियों ने हाथापाई भी की।
लोगों को देखकर दोनों युवक मौके से फरार हो गए। युवक और युवती को जान से मारने की भी धमकी दी। पता चलने पर अधिवक्ता मौके पर पहुंचे और हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
इस संबंध में युवती के साथ प्रैक्टिस करने वाले साथी ने दो के खिलाफ ऊन पुलिस चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। झिंझाना थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकेगा।