फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli Mill is backward in payment, 11 crore balance of last session

शामली चीनी मिल गन्ना भुगतान में पिछड़ी, पिछले सत्र के बकाया 11 करोड़

Fri, 04 Feb 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Shamli Mill is backward in payment, 11 crore balance of last session
भुगतान में पिछड़ी शामली मिल, पिछले सत्र के 11 करोड़ शेष
विज्ञापन

शामली। बजाज समूह की चीनी मिलों की बिजली की 500 करोड़ रुपये की दूसरी किश्त मिल जाने के बाद थानाभवन चीनी मिल ने पिछले सत्र का संपूर्ण बकाया भुगतान कर दिया है। नए सत्र में थानाभवन मिल ने 8.59 करोड़ रुपये और ऊन चीनी मिल ने दस करोड़ रुपये का गन्ने का नया भुगतान जारी कर दिया है। शामली मिल गन्ना भुगतान करने में पिछड़ गई है। मिल पर अभी पिछले सत्र का 11 करोड़ रुपये अवशेष है।
पिछले सत्र का 27 जनवरी को शामली मिल पर 20.71 करोड़, थानाभवन चीनी मिल पर 46.26 करोड़ रुपये अवशेष थे। पिछले सप्ताह में शामली मिल नौ करोड़ रुपये ही जारी कर पाई। बजाज समूह की 14 मिलों को बिजली के 500 करोड़ रुपये की दूसरी किश्त जारी होने के बाद थानाभवन चीनी मिल को 50 करोड़ रुपये मिले। जिसके बाद थानाभवन मिल ने अपने पिछले सत्र का 46.28 करोड़ का संपूर्ण गन्ना भुगतान कर दिया है। नए सत्र में थानाभवन मिल ने 8.59 करोड़ रुपये गन्ना समिति थानाभवन के माध्यम से किसानों के खाते में भेज दिया है। जिले में एकमात्र शामली चीनी मिल पर किसानों के पिछले सत्र के 11 करोड़ रुपये शेष हैं।
विज्ञापन

डीसीओ विजय बहादुर सिंह के मुताबिक शामली चीनी मिल प्रबंधन ने अगले पांच दिन में पिछले सत्र का बकाया 11 करोड़ रुपये जारी करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि जिले की चीनी मिलों पर नए पेराई सत्र का 455.99 करोड़ का गन्ना भुगतान शेष है। जिसमें शामली मिल पर 148.59 करोड़, ऊन मिल पर 123.93 करोड़, थानाभवन मिल पर 183.47 करोड़ रुपये का भुगतान बकाया है। नए पेराई सत्र में जिले की थानाभवन और ऊन चीनी मिल ने 18.59 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। नए सत्र में 3.92 प्रतिशत बकाया भुगतान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जिले में नए पेराई सत्र के गन्ना भुगतान की स्थिति
मिल नया गन्ना खरीद लाख क्विंटल अवशेष भुगतान करोड़ रुपये प्रतिशत
शामली 50.23 148.59 शून्य
ऊन 45.84 123.93 7.47
थानाभवन 64.97 183.47 4.47
कुल योग- 161.04 455.99 3.92
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed